कुसुम विहार में महिला से चेन छिनतई

Updated:
विज्ञापन
कुसुम विहार में महिला से चेन छिनतई

बाइक पर सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद,

कुसुम विहार में शनिवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने महिला से चेन छिनतई कर ली. घटना शाम लगभग सात बजे की है. कुसुम विहार के भगवती कॉम्प्लेक्स की रहने वाली महिला गीता देवी अपने पति दयानंद राम के साथ वॉक पर घर से निकली थी. दोनों आगे पीछे चल रहे थे. इसी दौरान कुसुम विहार स्थित गीताश्री भवन के समीप बाइक पर सवार दो अपराधी उनके बीच में घुस गये और महिला के गले से चेन छीन फरार हो गये. इस घटना में गीता देवी को चोट भी आयी है. सूचना पर मौके पर पहुंची सरायढेला पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई है. सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुट गयी है.

घर में घुसते पकड़ा गया युवक भेजा गया जेल :

दामोदरपुर के झारखंड नगर स्थित ऊषा विहार में एक घर में चोरी की नियत से घुसने का प्रयास के मामले में आरोपी युवक रोहित यादव को शनिवार को धनबाद पुलिस ने जेल भेज दिया. मामले को लेकर इलाके के लोगों द्वारा थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी थी. बता दें कि बुधवार की रात रोहित यादव ऊषा विहार स्थित एक घर में घुसने का प्रयास कर रहा था. इस दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया. पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. पूछताछ में रोहित यादव ने अपने गिरोह के कई सदस्यों का नाम पुलिस को बताया है. रोहित यादव दामोदरपुर के सोम नगर का रहने वाला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola