Dhanbad News: गिरफ्तार उप डाकपाल से सीबीआइ कर रही पूछताछ

Updated at : 15 Feb 2025 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: गिरफ्तार उप डाकपाल से सीबीआइ कर रही पूछताछ

Dhanbad News: रिश्वतखोरी मामले में रैकेट का खुलासा कराने में जुटी सीबीआइ.

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद के केके पॉलिटेक्निक पोस्टऑफिस के ग्रामीण डाक सेवक अमन कुमार से प्रमोशन के नाम पर घूस लेते पकड़ाये कोयला नगर पोस्टऑफिस के सब पोस्टमास्टर प्रभात रंजन को सीबीआइ तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. उनसे पूछताछ के लिए सीबीआइ ने कुछ पदाधिकारियों को नियुक्त किया है, जो अलग-अलग सवाल पूछ रहे हैं. वहीं प्रभात रंजन की गिरफ्तारी का मामला धनबाद के लगभग सभी पोस्टऑफिस में चर्चा का विषय बना हुआ है.

कई तरह की जानकारी जुटा रही है सीबीआइ

सीबीआइ अब प्रभात रंजन से कई तरह की जानकारी जुटा रही है. सूत्रों की माने तो सीबीआइ इस रैकेट में शामिल लोगों के नाम से लेकर ट्रांजेक्शन और अब तक कितने लोगों से घूस लेकर प्रमोशन और ट्रेनिंग की लिस्ट निकाली है, आदी की जानकारी ले रही है. वहीं बताया जाता है कि प्रभात रंजन ने कई तरह की जानकारी सीबीआइ को दी है, लेकिन सीबीआइ संतुष्ट नहीं है. और भी कई तरह की जानकारी निकलवाने के लिए सीबीआइ उससे दो दिनों और पूछताछ करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola