ePaper

Dhanbad News : निरसा की दुकानों में लगी आग के कारणों का नहीं चला पता, मुआवजे की पहल

Updated at : 03 Jan 2026 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : निरसा की दुकानों में लगी आग के कारणों का नहीं चला पता, मुआवजे की पहल

Dhanbad News : निरसा की दुकानों में लगी आग के कारणों का नहीं चला पता, मुआवजे की पहल

विज्ञापन

Dhanbad News : निरसा थाना क्षेत्र के निरसा बाजार एनएच के किनारे हटिया मोड़ के पास लगभग दो दर्जन दुकानों में भयंकर रूप से लगी आग के मामले में प्रशासन अभी भी अगलगी के कारणों का पता नहीं लगा पाया है. घटना के दूसरे दिन दुकानदारों में मायूसी देखी गयी. कई दुकानदारों ने अंचलाधिकारी विक्रम आनंद को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है. अंचलाधिकारी ने राजस्व कर्मचारी को प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश दिया है. इधर, निरसा विधायक अरूप चटर्जी शनिवार को निरसा हटिया मोड़ पहुंचे. श्री चटर्जी ने कहा कि घटना बहुत ही दुखद है. हर हाल में मुआवजा दिलवाने का प्रयास किया जायेगा. सभी लोग अंचल कार्यालय में मुआवजा को लेकर अपना-अपना आवेदन दे. उन्हें हरसंभव लाभ मिलवाने का प्रयास किया जायेगा. इधर, पुलिस ने अभी तक मामले की जांच पड़ताल नहीं की है. हटिया मोड़ से लेकर निरसा चौक में जगह-जगह सीसीटीवी लगे हुए हैं. घटना में दुकानें नहीं, बल्कि दुकानदारों के अरमानों पर आग लगी है.

उठ रहे हैं कई तरह के सवाल

इधर लोगों का कहना है कि निरसा हटिया मोड़ एक गिफ्ट सेंटर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था. उस सीसीटीवी कैमरा को क्षतिग्रस्त किया गया है. कैमरा काफी दूर पाया गया. दूसरा सवाल यह उठ रहा है कि एक ही रात लगभग एक ही समय में 500 फीट दूर पर स्थित हटिया मोड़ और निरसा चौक में आग कैसे लग सकती है. दोनों जगहों की दुकानें जली और बीच की सभी दुकानें सुरक्षित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola