Dhanbad News: ट्रक व कार मालिक व चालक पर केस दर्ज

Updated at : 04 Mar 2025 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: ट्रक व कार मालिक व चालक पर केस दर्ज

Dhanbad News: केलियासोल में सीआइएसएफ का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला

विज्ञापन

Dhanbad News: केलियासोल में सीआइएसएफ का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला Dhanbad News: केलियासोल में अवैध कोयला लदे ट्रक का पीछा कर सीआइएसएफ के बोलेरो पलटने के मामले में सीआइएसएफ की शिकायत पर ट्रक व होंडा सिटी कार चालक के खिलाफ कालूबथान ओपी में मामला दर्ज कराया गया है. सीआइएसएफ ने मैथन टोल प्लाजा के समीप ट्रक को जांच के लिए रोका गया था, जहां से कोयला तस्कर ट्रक को लेकर भाग रहे थे. सीआइएसएफ बैजना कैंप के इंचार्ज इंस्पेक्टर मंजीत सिंह ने दी गयी शिकायत में कहा है कि ट्रक डब्ल्यूबी 37 सी 9071 को जांच के लिए रोका गया था, लेकिन कोयला तस्कर ट्रक को लेकर भाग गये. सीआइएसएफ की टीम ने ट्रक का पीछा किया. कुमारधुबी, चिरकुंडा नेहरू रोड, पतलाबाड़ी होते हुए कालूबथान तक पीछा किया गया. इस दौरान ग्रे रंग की होंडा सिटी कार डब्ल्यूबी 02 एएम 8902 द्वारा ट्रक को कवर दिया जा रहा था. इस दौरान सीआिएसएफ का बोलेरो डब्ल्यूबी 37 ई 5042 केलियासोल शिव मंदिर के पास पलट गया. इससे तीन जवान घायल हो गये. ट्रक मालिक, चालक व होंडा सिटी कार मालिक व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola