Dhanbad News: बिजली चोरी के आरोप में 68 पर केस, 14 लाख का लगा जुर्माना
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 27 Dec 2025 1:49 AM
Dhanbad News: जेबीवीएनएल की ओर से शुक्रवार को जिले भर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान 738 स्थानों पर छापेमारी की गयी. इनमें 68 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया. साथ ही 14 लाख 23 हजार रुपये जुर्माना लगाया है.
अधिकारियों ने बताया कि धनबाद डिवीजन में 84 छापेमारी के दौरान 10 प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसमें तीन लाख 17 हजार रुपये की वसूली हुई. गोविंदपुर डिवीजन में 57 छापेमारी में नौ लोगों पर केस दर्ज किया गया. एक लाख एक हजार रुपये राजस्व वसूला गया. निरसा डिवीजन में 211 जगहों पर छापेमारी के दौरान नौ पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए एक लाख 19 हजार रुपये की वसूली की गयी. झरिया डिवीजन में 85 जगहों पर की गयी छापेमारी में पांच प्राथमिकी दर्ज की गयी और 38 हजार रुपये की वसूली हुई. इसके अलावा चास डिवीजन में 120 जगहों पर छापेमारी करते हुए नौ पर केस व 1.17 हजार रुपये वसूल किया गया. लोयाबाद में 86 जगहों पर छापेमारी व 11 पर प्राथमिकी और एक लाख 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया. तेनुघाटन में 95 जगहों पर छापेमारी, 15 पर प्राथमिकी और छह लाख छह हजार रुपये जुर्माना लगाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










