ePaper

Dhanbad News : बाइक के चकमा देने से कार रेलवे ब्रिज की रेलिंग में टकरायी, चार घायल

Updated at : 12 Jun 2025 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : बाइक के चकमा देने से कार रेलवे ब्रिज की रेलिंग में टकरायी, चार घायल

Dhanbad News : बाइक के चकमा देने से कार रेलवे ब्रिज की रेलिंग में टकरायी, चार घायल

विज्ञापन

Dhanbad News : कतरास-जोगता मुख्य मार्ग के धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन के जोगता रेलवे ब्रिज पर गुरुवार की दोपहर एक कार असंतुलित होकर ब्रिज से टकरा गया. उससे कार में सवार कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना से कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. स्थानीय लोग चारों घायलों को कतरास के एक निजी नर्सिंग होम इलाज के लिए ले गये. कार कतरास से भेलाटांड की ओर लौट रही थी. उसी क्रम में जोगता से कतरास की ओर जा रही एक बाइक सवार ने रेलवे ब्रिज पर कार को चकमा दे दिया. उससे कार असंतुलित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गयी. कार में संवेदक कैलाश यादव, मनोहर ठाकुर, रवि ठाकुर तथा सिकंदर ठाकुर सवार थे. सभी लोग कतरास बाजार से घरेलू सामान की खरीदारी कर वापस लौट रहे थे. इसी क्रम में यह हादसा हो गया. कार की अगली सीट पर बैठे चालक एवं वाहन मालिक ने सीट बेल्ट लगाया हुआ था. उसके कारण रेलिंग से कार टकराने के साथ ही दोनों बैलून ऑपेन हो गया, जिससे दोनों की जान बच गयी. चकमा देने वाला बाइक सवार भागने में सफल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola