Dhanbad News: कर्मियों को बंधक बनाकर डेढ़ लाख का केबल लूटा
Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 24 May 2026 1:17 AM
Dhanbad News: दुस्साहस. इसीएल की बैजना कोलियरी की घटना
Dhanbad News: इसीएल मुगमा क्षेत्र की कोलियरियों में लगातार केबल और लोहा लूट की घटनाओं से कर्मियों में दहशत है. शुक्रवार की रात सशस्त्र अपराधियों ने बैजना कोलियरी की बंद 29 नंबर खदान में दो कर्मियों को बंधक बनाकर 75 मीटर केबल लूट कर फरार हो गये. लूटे गये केबल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बतायी जाती है.
एक सप्ताह में केबल लूट की चौथी घटना
बैजना कोलियरी में एक सप्ताह में केबल लूट की यह चौथी घटना है. कर्मियों ने बताया कि रात 10 बजे 15-20 की संख्या में अपराधी 29 नंबर खदान पहुंचे और दो पंप खलासी को बंधक बनाकर खदान के अंदर घुस गये. करीब पांच घंटे खदान में इत्मीनान से केबल काटा. तृतीय पाली रात 12 बजे कर्मी पहुंचे तो देखा कि द्वितीय पाली के कर्मी खदान से बाहर नहीं निकले हैं. शक होने पर कर्मियों ने सूचना अभिकर्ता व मैनेजर को दी. रात 2:15 बजे एरिया सिक्यूरिटी टीम, निरसा पुलिस, सीआइएसएफ जवानों के साथ अभिकर्ता और मैनेजर पहुंचे. उसी समय केबल लुटेरों ने केबल को छोटे-छोटे टुकड़े में काट कर कंधे पर लेकर खदान से निकल गये. सुरक्षा टीम देखती रही. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है.
बढ़ायी जायेगी सुरक्षा : मैनेजर
इस संबंध में बैजना कोलियरी के मैनेजर शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि कोलियरी में सुरक्षा बढ़ाने की बात मुख्यालय से की गयी है. पेट्रोलिंग पार्टी लगातार पेट्रोलिंग कर रही है. अपराधियों ने 65 मीटर केबल काटा है. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










