dhanbad news : लोदना कोलियरी की बंद एक नंबर खदान से केबल व स्विच चोरी

dhanbad news : लोदना कोलियरी की बंद एक नंबर खदान से केबल व स्विच चोरी
dhanbad news : लोदना ओपी क्षेत्र अंतर्गत लोदना कोलियरी की बंद एक नंबर पिट (खदान) से गुरुवार की रात चोरों ने 40 फीट केबल व स्विच चोरी कर ली. केबल व स्विच की कीमत लगभग 20 हजार रुपये बतायी जाती है. शुक्रवार को सुरक्षाकर्मी ने घटना की सूचना अभियंता अंकित कुमार को दी. दूसरे पंप से लोदना क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में पिट वाटर की सप्लाई की जा रही है. कर्मियों का कहना है कि पहले खदान पर सीआइएसएफ जवानों की तैनाती की गयी थी, लेकिन प्रबंधन ने सीआइएसएफ जवानों को वहां से हटा दिया है. इसके बाद से खदान में चोरों का आतंक बढ़ गया है. घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर लोदना ओपी है. इसके बावजूद लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं. इस संबंध में अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि जला हुआ सबमर्सेबल पंप को उठाने के लिए चार्ज किया जा रहा था, तभी चोरों ने पहुंच कर घटना को अंजाम दिया. लोदना ओपी में इस संबंध में शिकायत की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










