Dhanbad News : जमीन के नाम पर व्यवसायी से 47 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 04 Feb 2025 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : जमीन के नाम पर व्यवसायी से 47 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

वरुण ने बताया कि 138 डिसमिल जमीन देने के नाम पर इन लोगों ने एक बार 45 लाख और एक डेढ़ लाख रुपये लिये

विज्ञापन

धनसार थाना क्षेत्र के जोड़ा फाटक में रहने वाले व्यवसायी वरुण अग्रवाल से जमीन के नाम पर 47 लाख की धोखाधड़ी करने के मामला में धनसार थाना में दर्ज कराया है. उन्होंने भूईंफोड़ निवासी ललित कुमार उर्फ ललित झा, शंभू नाथ झा, इनके कर्मचारी राजीव कुमार मिश्रा व झरिया कोयरीबांध निवासी राज कुमार केशरी उर्फ राजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. वरुण ने बताया कि 138 डिसमिल जमीन देने के नाम पर इन लोगों ने एक बार 45 लाख और एक डेढ़ लाख रुपये लिये. एक साल बीतने के बाद भी इन लोगों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं की. लोगों ने मुझे फरवरी 22 को बकाया 50 हजार लेकर 25 अगस्त 23 तक रजिस्ट्री करने को कहा.

जमीन पर रोक दिया गया चहारदीवारी का काम :

बाद में टाल मटोल करने लगे. 20 दिसंबर 2024 को हमलोगों ने उपरोक्त कागजात वाली जमीन पर जाकर उसकी सफाई एवं नापी कराना चालू किया, ताकि हम उसकी चहारदीवारी बना सकें. तभी 45-50 लोगों ने आकर बलपूर्वक हमें काम करने से रोक दिया. मैंने उनको ललित के साथ हुए एग्रीमेंट की कागजातों को दिखाते हुए कहा कि यह जमीन हमारी है. इस जमीन का पैसा दे दिया है. उनलोगों ने कहा कि वह तमाम भूखंड उनकी रैयती जमीन है. उन लोगों ने उनको किसी भी प्रकार का रकम का भुगतान नहीं किया है. इसके बाद उक्त आरोपी फोन नहीं उठा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola