Dhanbad News : झरिया बाजार समिति की दुकानों पर दबंगों का कब्जा, सचिव ने की जांच, नोटिस

Updated at : 24 Feb 2025 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : झरिया बाजार समिति की दुकानों पर दबंगों का कब्जा, सचिव ने की जांच, नोटिस

100 दुकानों व गोदामों में सिर्फ सात से आता है किराया, जुआड़ियों व नशेड़ियों का अड्डा बनी झरिया बाजार समिति, दुकानों को कब्जा कर किराया पर लगाते हैं स्थानीय दबंग, जिनके नाम से दुकान आवंटित है, उन्होंने भी किराया पर लगा दिया है

विज्ञापन

झरिया बाजार समिति की दुकानों पर दबंगों का कब्जा है. यहां लगभग 30 गोदाम व दुकान हैं. इसके अलावा 70 के आसपास छोटी दुकानें है. इसमें मात्र छह से सात गोदामों से बाजार समिति को किराया आता है. शेष गोदामों व दुकानों पर दबंगों का कब्जा है. यहां जनप्रतिनिधि भी दुकानों को कब्जा करने में पीछे नहीं हैं. स्थानीय दबंग के अलावा जनप्रतिनिधियों का दर्जनों दुकानों पर अवैध कब्जा है. बाजार समिति के पदाधिकारियों की सांठ-गांठ से स्थानीय दबंग हर माह लाखों रुपये भाड़ा वसूलते हैं. यह राशि दबंग या अधिकारियों की जेब में जाता है. शुक्रवार को बाजार समिति के सचिव विपुल कुमार ने झरिया बाजार समिति का निरीक्षण किया. इस क्रम में कई दुकानों पर अवैध कब्जा का मामला सामने आया. इसके अलावा जिनके नाम से गोदाम-दुकान आवंटित है, उन्होंने भी इसे किराया पर दे रखा है. अवैध कब्जाधारियों व भाड़े पर चल रही दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है. इन्हें नोटिस भेजा जा रहा है.

बाजार समिति में चलता है अवैध शराब का कारोबार :

झरिया बाजार समिति में अवैध शराब का कारोबार चलता है. 1986 में झरिया बाजार से फल व सब्जी कारोबारियों को यहां शिफ्ट कराने के लिए दुकानें बनायी गयी. अब यहां अवैध शराब की फैक्ट्री चल रही है. इसके अलावा चरस, गांजा व अफीम भी बिकता है. यहां से शराब बिहार में भी खपायी जाती है.

कोट

अवैध कब्जा करनेवाले के खिलाफ नोटिस दिया गया है. साथ ही आवंटित दुकानों को भाड़ा पर देनेवालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है. जरूरत पड़ी, तो एफआइआर भी दर्ज करायी जायेगी.

विपुल कुमार,

सचिव, बाजार समिति

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola