Dhanbad News: झरिया-सिंदरी मार्ग से ब्रिटिश जमाने का रोपवे हटा

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: झरिया-सिंदरी मार्ग से ब्रिटिश जमाने का रोपवे हटा

Dhanbad News: उपायुक्त के निर्देश पर विभागीय कर्मियों ने जर्जर रोपवे को काट कर हटाया

विज्ञापन

Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर झरिया सिंदरी मार्ग पर नुनूडीह में ब्रिटिश जमाने में स्थापित जर्जर रोपवे को रविवार को काट कर हटाया गया. यह रोपवे 40 वर्षों से बंद पड़ा था. इसका उपयोग ब्रिटिश रोपवेज नामक कंपनी खदानों में बालू फीलिंग के लिए करती थी. कुछ वर्षों तक बीसीसीएल ने भी इसका उपयोग किया था. रोपवे जर्जर होने से हादसा होने का भय बना हुआ था. उपायुक्त ने निर्देश दिया था कि यह सड़क अति महत्वपूर्ण है. प्रतिदिन हजारों लोगों व वाहनों का आवागमन होता है. इस मार्ग से चंदनकियारी होते हुए बोकारो, पुरुलिया, रांची, जमशेदपुर लोग आवागमन करते हैं. स्थिति को देखते हुए जर्जर रोपवे को गैस कटर से काट कर हटाया गया. उल्लेखनीय है कि 21 जनवरी 2026 को इसी मार्ग से ऐसे ही एक पुराने रोपवे को हटाकर वाहनों का आवागमन सुगम व सुरक्षित किया गया था.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola