Dhanbad News: गोल्फ ग्राउंड में पुस्तक मेला आज से, उमड़ेंगे पुस्तक प्रेमी

Published by : ASHOK KUMAR Updated At : 03 Apr 2026 1:50 AM

विज्ञापन

दस दिवसीय पुस्तक मेला के उद्घाटन समारोह में झारखंड विधानसभा के स्पीकर रवींद्र नाथ महतो होंगे मुख्य अतिथि.

विज्ञापन

बंगाली वेलफेयर सोसाइटी की ओर से गोल्फ ग्राउंड में दस दिवसीय पुस्तक मेला का आयोजन तीन अप्रैल से किया जायेगा. सोसाइटी की ओर से गुरुवार को कार्यक्रम स्थल गोल्फ ग्राउंड में प्रेस कांफ्रेंस कर आयोजन की जानकारी दी गयी. बताया गया कि मेला का उद्घाटन तीन अप्रैल को शाम साढ़े छह बजे साहित्यकार भागीरथ मिश्रा करेंगे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा के स्पीकर रवींद्र नाथ महतो होंगे. वहीं विशिष्ट अतिथियों में उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार शामिल होंगे.

लगेंगे 60 स्टॉल, होंगी कई गतिविधियां

मेला का थीम ””फिरे देखा”” (गोल्डेन पास्ट) रखी गयी है. इस दौरान 60 स्टॉल लगाये जायेंगे. इसमें बंगला, हिंदी, इंग्लिश की पुस्तकें उपलब्ध होंगी. मेला में प्रतिष्ठित प्रकाशकों सेतु प्रकाशनी, मित्र घोष, कानन प्रकाशनी, रीडर्स हेवेन, बुक क्लब, चित्रलेखा, साहित्य मंदिर के स्टॉल लगेंगे. इनमें 45 स्टॉल पुस्तकों के लिए 15 स्टॉल फूड एवं अन्य गतिविधियों के लिए हैं.

रोज शाम को होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

मेला में हर दिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. विद्यार्थियों के लिए चार, छह व आठ अप्रैल को स्पीट कंपीटीशन का आयोजन होगा. पांच अप्रैल को सुबह साढ़े दस बजे से बच्चों के लिए सीट एंड ड्रा कंपीटीशन का आयोजन होगा. इसके अलावा कोलकाता के कलाकार रवींद्र संगीत की प्रस्तुति देंगे. मोनोमॉय भट्टाचार्य, सौमित्र घोष, तनुश्री दे द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी. कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव सुतापा सेनगुप्ता करेंगी. मेला शाम चार बजे से रात दस बजे तक चलेगा.

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola