भाजयुमो ने निरसा से चिरकुंडा तक निकाली तिरंगा यात्रा

Updated at : 12 Aug 2024 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
भाजयुमो ने निरसा से चिरकुंडा तक निकाली तिरंगा यात्रा

चिरकुंडा के शहीद चौक पर स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर श्रद्धासुमन किया गया अर्पित

विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्वतंत्रता दिवस के उपलब्ध पर रविवार को निरसा के पांड्रा मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय से चिरकुंडा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. यात्रा का नेतृत्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनीष साव कर रहे थे. तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ता चिरकुंडा शहीद चौक पहुंचे और स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण किया.

इस दौरान भाजयुमो के जिलाध्यक्ष श्री साव ने कहा कि 12 अगस्त को टुंडी तथा 13 को सिंदरी विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. भारत विभाजन विभीषिका के खिलाफ 14 अगस्त को जिला स्तर पर संगोष्ठी होगी. 23 अगस्त को राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ युवा आक्रोश रैली निकाली जायेगी. मौके पर डबलू बाउरी, जयप्रकाश सिंह, जग्गू साव, शिबू मंडल, इंद्रजीत मंडल, राज मिश्रा, अभिमन्यु कुमार, गोविंदा यादव, बृहस्पति पासवान, राजेश बाउरी, आनंद रविदास, गोपाल भारती दीनबंधु महतो, सुजीत चंद्र, रानी केराई, अरविंद सिन्हा, राहुल राय, अमर सिंह, दोलन सेनगुप्ता, रूमा मुखर्जी आदि थे. चिरकुंडा में मंडल अध्यक्ष अरविंद सिन्हा, सीमांतो मंडल, सुजीत चंद्रा, गोपाल भारती, बृहस्पति पासवान, दीनबंधु महतो, आनंद रविदास, रानी केराई, अनिल यादव, जयप्रकाश सिंह, अखिलेश्वर तिवारी, प्रदीप अग्रवाल, सुरेश सिंह, जगरन्नाथ सिंह, राज मिश्रा, गुड्डू सिंह, विमल राय, विजय राय, मो. अली, रीना बनर्जी, तुलसी विश्वकर्मा, रामजी पांडे, नन्दलाल कुमार, रवि शर्मा, मून विलियम, विजय सिन्हा, मिथलेश साव, विक्की चंद्रवंशी, जेके सिंह, रवि शर्मा, काशी साव, शुभम अग्रवाल आदि थे.

झरिया व टुंडी विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा आज

झरिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह के नेतृत्व में सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय से तिरंगा यात्रा शुरू होगी. इधर, हर घर तिरंगा अभियान व तिरंगा यात्रा को लेकर रविवार को बिहार बिल्डिंग स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून ने कहा कि सोमवार को पूरे झारखंड समेत धनबाद के सभी विधानसभा में भाजपा तिरंगा यात्रा निकालेगी. भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कार्यकर्ताओं से तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया. बैठक के उपरांत रागिनी सिंह ने कार्यकर्ताओं को तिरंगा सौंपा. मौके पर भाजपा नेता संतोष सिंह, शैलेश सिंह चंद्रवंशी, राज किशोर जैना, अरुण साव, राजा राम पासवान, दिलीप भारती, संतोष शर्मा, अनिल खेमका, स्वरूप भट्टाचार्य, राहुल सोनी समेत अन्य मौजूद थे.

टुंडी. भाजयुमो की ओर से सोमवार को टुंडी व राजगंज में तिरंगा बाइक रैली निकाली जायेगी. भाजयुमो के जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) मनीष कुमार साव ने बताया कि टुंडी में शंकरडीह से लटानी, रामपुर, महाराजगंज, लोधरिया टुंडी होते हुए कोलहर मोड़ में समाप्त होगी. वहीं राजगंज से तोपचांची होते हुए गोमो पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola