Dhanbad News: भाजपा का सेवा पखवाड़ा 17 से, होंगे कई कार्यक्रम

Edited by ASHOK KUMAR
Updated:
विज्ञापन

भाजपा धनबाद महानगर जिला पदाधिकारियों की बैठक में कई निर्णय

विज्ञापन

धनबाद.

भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर जिला पदाधिकारियों की बैठक महानगर अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में मुनीडीह गेस्ट हाउस में हुई. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से दो अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन तक आयोजित सेवा पखवाड़ा की तैयारियों की समीक्षा की गयी.

पहले दिन लगेगा रक्तदान शिविर

इस दौरान आगामी 17 सितंबर को लुबी सर्कुलर रोड स्थित विवाह भवन में रक्तदान शिविर लगाने, सिटी सेंटर गांधी चौक स्थित स्वामी विवेकानंद, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल व शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. भाजपा युवा मोर्चा की ओर से 21 सितंबर को अमृत पार्क जगजीवन नगर से रणधीर वर्मा चौक तक नमो युवा दौड़ का आयोजन करने, विभिन्न स्थानों पर 19, 20 एवं 23 सितंबर को स्वास्थ्य शिविर लगाने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक प्रदर्शनी लगाने, सांसद खेल महोत्सव, प्रबुद्ध सम्मेलन, डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाने, 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, 27 का दिव्यांगों में कृत्रिम उपकरण बांटने, एक पेड़ मां के नाम समेत अन्य कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में जिला महामंत्री मानस प्रसून, धनेश्वर महतो, जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, बीरेंद्र हांसदा, महेश पासवान, जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा, ध्रूव हरि, राजकिशोर जैना,नरेंद्र त्रिवेदी, भाजयुमो अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामजीत भुइयां, तमाल राय, मुखिया सह मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, मुखिया रमेश सिंह, विकास मिश्रा, शुभम मुखर्जी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola