Dhanbad News : सिंदरी में भाजपा नेता सड़क दुर्घटना में घायल, रोड जाम

Updated at : 28 Jan 2025 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : सिंदरी में भाजपा नेता सड़क दुर्घटना में घायल, रोड जाम

Dhanbad News : सिंदरी में भाजपा नेता सड़क दुर्घटना में घायल, रोड जाम

विज्ञापन

Dhanbad News : झरिया-सिंदरी मुख्य सड़क मार्ग पर खालसा मोड़ के निकट सीमेंट लदे ट्रक ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे बाइक सवार भाजपा नेता 48 वर्षीय दिलीप मंडल गंभीर रुप से जख्मी हो गो. दिलीप का पैर टूट गया है और सिर फट गया है. इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोककर सड़क जाम कर दिया है. ट्रक चास के नेपाल गोप का बताया जा रहा है . प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दिलीप मंडल अपनी बाइक से गौशाला से सिंदरी बस्ती स्थित अपने घर जा रहे थे. अदानी एसीसी सीमेंट कारखाना से सीमेंट लोड कर ट्रक गौशाला की ओर जा रहा था. तभी खालसा मोड़ के निकट लगभग अपराह्न दो बजे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को अपने चपेटे में ले लिया. घायल दिलीप मंडलको तत्काल लोगों ने सीएचसी चासनाला पहुंचाया. जहां से उन्हें एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया. धनबाद से डॉक्टरों ने रांची के रिम्स भेज दिया गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क मार्ग जाम कर दिया है. आक्रोशित लोग ट्रक मालिक को बुलाने और घायल दिलीप मंडल का समुचित ईलाज की व्यवस्था कराने की मांग कर रहे हैं.

जीटी रोड पार कर रही बाइक को एसयूवी ने मारी टक्कर, दादा की मौत, पोता घायल

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बरवापूर्व बाजार मोड़ एनएच 19 पर सोमवार को दोपहर एक बजे पश्चिम बंगाल से गोविंदपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रही एसयूवी 500 महिंद्रा कार संख्या डब्ल्यूबी10/4814 की टक्कर से सड़क पार कर रहे नयी मोटरसाइकिल पर सवार एक बुजुर्ग की मौत घटनास्थल पर हो गयी तथा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची गोविंदपुर पुलिस गश्ती दल के सहयोग से एनएचएआइ एंबुलेंस के सहारे मृतक बुजुर्ग 70 वर्षीय भगत हेंब्रम एवं गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय राकेश हेंब्रम को एसएनएमएमसीएच धनबाद ले गया, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया. दोनों का घर निरसा थाना क्षेत्र के सिजुआ रांगाडीह आदिवासी बस्ती में है. बुजुर्ग सेवानिवृत्त कोलकर्मी थे. पेंशन लेने के लिए अपने पोता के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बरवापूर्व बैंक जा रहे थे. सड़क पार करने के वक्त एसयूवी ने जोरदार टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों ने खड़काबाद जीटी रोड पर पीछा कर एसयूवी को पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola