राजगंज डिग्री कॉलेज से चोरी गयी बाइक बरामद, एक गिरफ्तार

Updated at : 27 Apr 2024 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
राजगंज डिग्री कॉलेज से चोरी गयी बाइक बरामद, एक गिरफ्तार

डिग्री कॉलेज राजगंज से 21 अगस्त 2023 को चुरायी गयी प्रीतम सिंह की बाइक (जेएच10क्यू5603) को राजगंज पुलिस ने जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के शहरपुरा से बरामद कर ली है.

विज्ञापन

बाइक की डिक्की पर रखे मोबाइल के लोकेशन से पुलिस को मिली सफलता

राजगंज.

डिग्री कॉलेज राजगंज से 21 अगस्त 2023 को चुरायी गयी प्रीतम सिंह की बाइक (जेएच10क्यू5603) को राजगंज पुलिस ने जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के शहरपुरा से बरामद कर ली है. मामले में पुलिस ने शहरपुरा के नसरूल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार नसरूल अंसारी को पूछताछ के बाद शुक्रवार को धनबाद जेल भेज दिया.

आरोपी ने कबूली संलिप्तता :

राजगंज थानेदार तपन कुमार पाणीग्रही ने बताया कि चुरायी गयी बाइक के डिक्की में भुक्तभोगी प्रीतम सिंह का मोबाइल भी था. उसी मोबाइल के लोकेशन के आधार पर पुलिस चोर तक पहुंची. पूछताछ में नसरूल ने बाइक चोरी की अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उसने पुलिस को बताया कि उसने चुरायी बाइक का कुछ पार्ट्स खोल कर बेच दिया है. इस संबंध में राजगंज थाना में कांड 51/2023, भादवि की धारा 379, 411 के तहत मामला दर्ज किया था. प्रीतम सिंह राजगंज डिग्री काॅलेज परीक्षा देने आया था. इसी दौरान उसकी बाइक चोरी हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola