Dhanbad News: पिकअप वैन ने तेज रफ्तार बाइक को लिया चपेट में, दवा दुकानदार की मौत

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: पिकअप वैन ने तेज रफ्तार बाइक को लिया चपेट में, दवा दुकानदार की मौत

Dhanbad News: राजगंज. जीटी रोड महेशपुर में घटी घटना, इसरी का युवक हुआ हादसे का शिकार

विज्ञापन

Dhanbad News: प्रतिनिधि,राजगंज. रविवार रात आठ बजे के करीब राजगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर मोड़ में एक पिकअप वैन चालक की लापरवाही से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि मृतक इसरी स्टेशन रोड का निखिल जैन (22), पिता पारस जैन है. मृतक के परिजन की इसरी रोड पर जैन मेडिकल नामक दुकान है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि महेशपुर मोड़ पर दिल्ली कोलकाता सिक्स लेन पर जेएच 10 एएच 7211 नंबर का ट्रक खड़ा था. इसी दिशा से बाइक संख्या जेएच 10डीए 2004 से एक युवक इधर से गुजर रहा था. अंदेशा है कि सामने ट्रक खड़ा देख कर बाइक सवार जैसे ही अपने वाहन को दाहिने की ओर मोड़कर आगे बढ़ा, गलत दिशा से आ रहे पिकअप वैन की चपेट में वह आ गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार घिसटाते हुए सड़क के दूसरे किनारे खड़े ट्रक के नीचे जा फंसा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आवाज सुन कर लोग घर से निकल कर घटनास्थल पहुंचे. लोगों द्वारा राहत कार्य चलाया गया, लेकिन, जबतक लोग बाइक सवार को बाहर निकालते, उसकी मौत हो चुकी थी.

काफी महंगी बाइक पर सवार था निखिल

निखिल काफी महंगी बाइक पर सवार था. इस वाहन की कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपए बतायी जाती है. बताया जाता है कि बाइक काफी तेज रफ्तार पर थी. जिस पिकअप वैन से बाइक टकरायी, वह वाहन दलूडीह मोड़ के समीप रोड कटिंग से निकलकर दिल्ली – कोलकाता सिक्सलेन पर चढ़ा था. उक्त वैन महेशपुर मोड़ के पास कटिंग से कोलकाता- दिल्ली सिक्स लेन पर चढ़ता कि घटना घट गयी. घटना के बाद महेशपुर मोड़ पर जाम की स्थिति हो गयी. कुछ देर बाद स्थानीय मुखिया मनोज महतो ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से राहत कार्य चलाया व एप्रोच रोड से वाहनों को आगे भेजा.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola