Dhanbad News: संकट का सामना कर रही है बांग्ला भाषा : प्रो दीपक कुमार सेन

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: दामोदर वैली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बांग्ला पत्रिका का विमोचन

विज्ञापन

Dhanbad News: पंचेत स्थित दामोदर वैली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में रविवार को त्रैमासिक बांग्ला पत्रिका शिल्पे अनन्या का 72वें अंक का विमोचन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रिका के संपादक प्रोफेसर डॉ डीके सेन ने की. मुख्य वक्ता रांची विश्वविद्यालय के प्रो गौतम मुखर्जी तथा बांकुड़ा रामानंद कॉलेज के प्रो डा. सिद्धार्थ थे. संपादक प्रो. दीपक कुमार सेन ने कहा कि 1990 के वैश्वीकरण के बाद सभी भाषाओं को बाज़ार की चुनौती झेलनी पड़ी है. बांग्ला जैसी समृद्ध भाषा भी संकट का सामना कर रही है. प्रो गौतम मुखर्जी ने कहा कि बाज़ारवाद के दौर में बांग्ला भाषा के अस्तित्व पर संकट है. प्रो. सिद्धार्थ ने कहा कि यह पत्रिका झारखंड, बंगाल, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के बांग्लाभाषियों को जोड़कर भाषा और साहित्य को समृद्ध कर रही है. भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ काशीनाथ चटर्जी ने कहा कि अंग्रेज़ी आज मध्यवर्ग की भाषा बन चुकी है. परंतु मातृभाषा सदैव मेहनतकश वर्ग की भाषा रही है और वही इसे बचा सकती है. कॉलेज के अध्यक्ष देवदास महतो ने अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर डॉ डी बनर्जी, उज्ज्वल कुमार दत्ता, प्रो वरुण सरकार, प्रो सुकुमार मोहंती, रीना भौमिक, तनुश्री गोराईं, शर्मिष्ठा सेनगुप्ता, विकास कुमार ठाकुर तथा दुर्गादास भंडारी ने अपने विचार रखे. मौके पर विकास सेन, सचिव निवाश चंद्र महतो, वैली पब्लिक स्कूल के सचिव बासुदेव महतो आदि थे. कार्यक्रम का संचालन शुभ्रा कोनार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola