Dhanbad News: घर हो या कार्यस्थल सतर्कता सभी जगह जरूरी : जीएम

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: घर हो या कार्यस्थल सतर्कता सभी जगह जरूरी : जीएम

विज्ञापन

Dhanbad News: पूर्वी झरिया क्षेत्रीय कार्यलय में सोमवार को सतर्कता जागरूकता अभियान की शुरुआत क्षेत्र के महाप्रबंधक जेसी राय ने की. क्षेत्र के अधिकारियों व कर्मियों को सतर्कता की शपथ दिलायी. इस अभियान के तहत तीन माह तक क्षेत्र की विभिन्न कोलियरियों व स्कूलों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र के लोगों व बच्चों को जागरूक किया जायेगा. इस दौरान जीएम जेसी राय ने कहा कि हमें हमेशा सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत है. चाहे हम घर में हो, रास्ते पर चल रहे हों या फिर अपने कार्यस्थल पर हों, सतर्कता सभी जगह जरूरी है. उन्होंने कहा कि हम जिस संस्थान में कार्य कर रहे हैं. हमें उसके प्रति ईमानदार रहना चाहिए. काजल की कोठरी से बेदाग निकलना आपकी अपनी काबिलियत, ईमानदारी और कर्तव्य के प्रति सच्ची निर्वहन पर निर्भर है. मौके पर एएफएम संजय चौधरी, पीओ बीके पांडेय, एपीएम सुधांशु महाजन, पीएम अभिषेक झा, भरत वैष्णव, ऋषिकेश कदम, सुबोध कुमार, गोपाल सिंह, मुकुल ठाकुर, मुकेश यादव, कुणाल सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola