Dhanbad News : काम चालू करने की मांग को ले बीसीकेयू ने किया प्रदर्शन

Updated at : 07 Feb 2025 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : काम चालू करने की मांग को ले बीसीकेयू ने किया प्रदर्शन

Dhanbad News : काम चालू करने की मांग को ले बीसीकेयू ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन

Dhanbad News : बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के असंगठित मजदूरों ने गोल 6 नंबर साइडिंग का काम चालू करने की मांग को लेकर प्रबंधन व ट्रांसपोर्टिंग के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन किया. नेताओं ने कहा कि साइडिंग बंद होने के कारण मजदूर भुखमरी के कगार पर हैं. बीसीकेयू द्वारा तत्काल वार्ता कर काम चालू कराने की मांग की गयी. समान काम का, समान वेतन की मांग दोहराई गयी. इस दौरान यूनियन द्वारा पूरी साइडिंग में जुलूस भ्रमण किया गया. मौके पर मनोज पासवान, कुंदन पासवान, राम प्रसाद यादव, अनिल पासवान, मंगल भुइयां, रेखा देवी, अनीता देवी, आशा देवी, आशा वर्मा, अंजनी देवी, दारा बाउरी, रवींद्र प्रसाद, महेंद्र भुइयां, सोनिया देवी, कांति देवी आदि थे.

राकोमसं ने बस्ताकोला क्षेत्रीय कार्यालय पर किया प्रदर्शन

बस्ताकोला क्षेत्र के कर्मियों की 13 सूत्री मांगों को लेकर आहूत ट्रांसपोर्टिंग ठप आंदोलन को लेकर राकोमसं समर्थकों ने क्षेत्रीय सचिव रवि कुमार रवि व सुकई प्रसाद के नेतृत्व में क्षेत्रीय कार्यालय पर गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान आयोजित सभा की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष असंगठित अनूप कुमार पांडेय व संचालन लोदना क्षेत्रीय सचिव धमेंद्र कुमार सिंह ने किया. राकोमसं के महामंत्री ललन चौबे ने कहा कि जो मजदूर कंपनी के उत्थान में लगा है, उसे अपनी पदोन्नति, पानी, बिजली, आवास, जलावन कोयला की सुविधा के लिए भटकना पड़ता है. बीसीसीएल में कार्य कर रहे कर्मियों को उनके कार्य के मुताबिक नियमित नहीं किया जा रहा है. आउटसोर्सिंग परियोजना का धूलकण, हैवी ब्लास्टिंग, बेरोजगारी, विस्थापन का दर्द हम होने नहीं देंगे. संघ के नेताओं से कहा कि प्रबंधन से शुक्रवार को होने वाली वार्ता में अगर संघ की मांगों को देने में टालमटोल करता है, तो ट्रांसपोर्टिंग बाधित की जायेगी. राकोमसं के आरएस तिवारी, एलएन भट्टाचार्या, राजू झा, धीरज निषाद, भगवान महतो आदि ने संबोधित किया. प्रदर्शन में अमित दास, संजय कुमार, सिकंदर कुमार, कुमार अभिषेक, सत्य नारायण यादव, विनय यादव, रामनारायण चौहान, रंजय प्रसाद, रंजीत पासवान, शिव कुमार राजभर आदि थे.

लोदना पीओ कार्यालय पर धरना को लेकर बैठक

लोदना स्थित यमुना सहाय स्मृति भवन में नागरिक मंच की बैठक गुरुवार को सुरेश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान सर्वसम्मति से 11 फरवरी को लोदना कोलियरी पीओ कार्यालय के समीप धरना देने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि प्रबंधन लोदना के लोगों को टुकड़े-टुकड़े में विस्थापित कर रहा है. अग्नि प्रभावित क्षेत्र का हवाला देते हुए लोदना उच्च विद्यालय को स्थानांतरण करने के विरोध में धरना दिया जायेगा. मौके पर नागेश्वर पासवान, जद्दू पासवान, शिव बालक पासवान, मुनीलाल राम, विनोद पासवान, विकास पासवान, राजाराम भैया, कुंदन पासवान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola