ePaper

Dhanbad News: 50 फीसदी कोयला भी डिस्पैच नहीं कर पा रही बीसीसीएल

Updated at : 04 Jan 2026 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: 50 फीसदी कोयला भी डिस्पैच नहीं कर पा रही बीसीसीएल

Dhanbad News: हर दिन 33 रैक डिस्पैच करना है लक्ष्य

विज्ञापन

Dhanbad News: मनोहर कुमार, धनबाद. बीसीसीएल को जनवरी माह में हर दिन 1.40 लाख टन उत्पादन व 1.25 लाख टन कोयला डिस्पैच करने का लक्ष्य निर्धारित है. परंतु कंपनी अपने लक्ष्य के मुताबिक कोयला उत्पादन व डिस्पैच नहीं कर पा रही है. बीसीसीएल के आंकड़ों पर गौर करें तो कंपनी हर दिन 94 हजार टन उत्पादन व 66 हजार टन ही कोयला डिस्पैच कर पा रही है. उत्पादन के मुकाबले कोयला डिस्पैच की स्थिति काफी चिंताजनक है. कंपनी के आंकड़े बताते हैं कि बीसीसीएल लक्ष्य का 50 फीसदी भी कोयला डिस्पैच नहीं कर पा रही है. आलम यह है कि 33 रैक के लक्ष्य के मुकाबले हर दिन बीसीसीएल महज 8 रैक कोयला ही डिस्पैच कर पा रही है. यह बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन से लेकर एरिया व कोलियरी स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

वार्षिक लक्ष्य का 74% कोयला ही हुआ डिस्पैच :

चालू वित्तीय वर्ष में 31 दिसंबर तक बीसीसीएल अपने वार्षिक लक्ष्य का 74 प्रतिशत ही कोयला डिस्पैच किया है. उत्पादन में जहां बीसीसीएल की सभी 12 एरिया अपने लक्ष्य से पीछे चल रही है. वहीं कोयला डिस्पैच में की बात करें तो लोदना को छोड़ बीसीसीएल की अन्य सभी 11 एरिया लक्ष्य से पीछे चल रही है. परंतु सिजुआ एरिया का प्रदर्शन बेहतर रहा है, जिसने अपने लक्ष्य का 97 फीसदी कोयला डिस्पैच किया है. बता दें कि चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से 31 दिसंबर तक बीसीसीएल का लक्ष्य 33.92 मिलियन टन कोयला डिस्पैच का था. जिसके मुकाबले कंपनी 25.83 मिलियन टन कोयला डिस्पैच कर सकी है. कंपनी का डिस्पैच का ग्रोथ 9 प्रतिशत निगेटिव में है.

कोयला उत्पादन व डिस्पैच में लोदना एरिया नंबर वन

कोयला उत्पादन व डिस्पैच में बीसीसीएल की लोदना एरिया नंबर वन पर रही है. 31 दिसंबर तक लोदना एरिया ने सर्वाधिक 6.45 मिलियन टन कोयले का उत्पादन व 7.50 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया है. इसी तरह ब्लॉक-टू एरिया ने 3.80 मिलियन उत्पादन 3.69 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया है. वहीं कुसुंडा एरिया ने 2.97 मिलियन उत्पादन व 3.37 मिलियन डिस्पैच व बरोरा एरिया ने 2.45 मिलियन टन उत्पादन व 2.31 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया है.

बीसीसीएल के 12 एरिया के कोयला डिस्पैच का प्रदर्शन

एरिया लक्ष्य डिस्पैचबरोरा 14.0 12.10ब्लॉक-टू 16.0 12.30गोविंदपुर 4.0 5.6

कतरास 5.0 0.0सिजुआ 13.5 2.1

कुसुंडा 20.0 11.3बस्ताकोला 11.0 3.7

लोदना 30.0 12.2इजे एरिया 5.5 3.1

पीबी एरिया 1.3 1.3डब्ल्यूजे एरिया 2.2 1.2

सीबी एरिया 2.5 1.1बीसीसीएल कुल 125.0 66.0

(नोट : आंकड़ा हजार टन में व 2 जनवरी तक का है )

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola