Dhanbad news: बीसीसीएल इंस्टिट्यूशनल ट्राफी टूर्नामेंट की ट्राफी का अनावरण

Updated at : 15 Feb 2025 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad news: बीसीसीएल इंस्टिट्यूशनल ट्राफी टूर्नामेंट की ट्राफी का अनावरण

बीसीसीएल मुख्यालय में बीसीसीएल इंस्टिट्यूशनल ट्राफी टूर्नामेंट की जर्सी व ट्राॅफी का अनावरण शुक्रवार को निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्णा रमैया ने किया. कहा कि क्रिकेट जेंटलमैन का गेम है, इसमें स्लेजिंग की जगह नहीं होनी चाहिए.

विज्ञापन

धनबाद.

बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में बीसीसीएल इंस्टिट्यूशनल ट्राफी टूर्नामेंट की जर्सी व ट्राॅफी का अनावरण शुक्रवार को निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्णा रमैया ने किया. कार्यक्रम में 16 फरवरी से शुरू हो रहे धनबाद क्रिकेट संघ के इस टूर्नामेंट में भाग ले रहीं आठ टीमों के कप्तान उपस्थित थे. इस अवसर पर बीसीसीएल के डीपी श्री रमैय्या ने कहा कि टूर्नामेंट के दूसरे सीजन का आयोजन भव्य तरीके से होगा. उन्होंने सभी टीमों के खिलाड़ियों से इसका भरपूर आनंद उठाने की अपील की. कहा कि अनुशासन में रहते हुए हम खेल को एन्जॉय करें. क्रिकेट जेंटलमैन का गेम है, इसमें स्लेजिंग की जगह नहीं होनी चाहिए. टूर्नामेंट में बीसीसीएल, धनबाद एडमिनिस्ट्रेशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, सेल, एमपीएल, धनबाद बार एसोसिएशन, सिंफर और आइआइटी आइएसएम की टीमें भाग ले रही हैं. मौके पर विभिन्न टीमों की ओर से सुनील कुमार सिंह, विश्वास हेंब्रम, प्रोफेसर सौमित्र चटर्जी, ऋषव पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, प्रसून, शिव शक्ति प्रसाद, डॉ ऋषव राणा, सचिन तिवारी, सिद्धार्थ सुमन उपस्थित थे. वहीं डीसीए के पदाधिकारियों में बिनय कुमार सिंह, सुनील कुमार, डॉ राजशेखर सिंह, दिवेन तिवारी, महेश व बीसीसीएल से महाप्रबंधक सुनील कुमार, प्रबंधक कार्मिक किरण रानी नायक आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola