Dhanbad News : बीसीसीएलकर्मी की हत्या कर शव को चैनपुर की झाड़ियों में फेंका

Dhanbad News : बीसीसीएलकर्मी की हत्या कर शव को चैनपुर की झाड़ियों में फेंका
Dhanbad News : कतरास थाना अंतर्गत कुमारजोरी पंचायत की चैनपुर बस्ती में ट्रांसफॉर्मर के निकट की झाड़ियों के समीप शनिवार की सुबह अर्धनग्न अवस्था में एक पुरुष (38) शव पाये जाने से इलाके में सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना कतरास पुलिस को दी, तो पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया. उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है. शव के सिर पर कई स्थानों पर चोट के निशान हैं. छानबीन में युवक के पास से एक कागज में दो मोबाइल नंबर लिखा हुआ मिला. पुलिस ने दोनों नम्बरों पर रिंग किया, तो पता चला कि शव मृतक गजलीटांड़ रामपुर का निवासी देवशंकर भुइयां का है. वह बीसीसीएल की तेतुलमारी कोलियरी पीएसटी में जनरल मजदूर था. उसकी ससुराल अंगारपथरा में है. उसकी पत्नी फिलहाल अपने मायके में नवादा बिहार गयी हुई है. उसे तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. इस संबंध में कतरास थानेदार असित कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला हत्या का लग रहा है. कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है. इस पर अनुसंधान जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज करेगी.
आश्रित को नियोजन के लिए तेतुलमारी कोलियरी में शव के साथ प्रदर्शन
इधर, जैसे ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा, परिजनों व यूनियन नेताओं ने शव को तेतुलमारी कोलियरी पीएसटी में शव को वाहन पर रख उसके आश्रित को तत्काल नियोजन देने की मांग की. प्रबंधन के अनुसार भुइयां शुक्रवार को द्वितीय पाली में डयूटी आया था, आंदोलन के बाद तेतुलमारी कोलियरी कार्यालय में प्रबंधन, प्रशासन तथा यूनियन नेता के बीच वार्ता हुई, जिसमें प्रबंधन ने सोमवार को अस्थायी नियोजन देने पर सहमति जतायी, परंतु इस बात पर आंदोलनकारी सहमत नहीं हुए. समाचार लिखे जाने तक लोग शव के साथ आंदोलन पर डटे हुए थे. मौके पर पूर्व विधायक जलेश्वर महतो पहुंचे और प्रबंधन पर हठ करने का आरोप लगाया. इस दौरान तेतुलमारी थानेदार सत्येंद्र यादव, रामेश्वर सिंह, महादेव महतो, रोबिन पाल, भाजपा नेता अजय साहनी, अशोक मल्लाह आदि मौजूद थे.
घर में लटका है ताला, सास फरार, पुलिस जुटा रही साक्ष्य
हरिहरपुर थाना क्षेत्र के गोमो, हटियाटांड़ में विवाहिता प्रतिमा गुप्ता (26) की गोली लगने से मौत के मामले में शनिवार को हरिहरपुर पुलिस आरोपी पति रौनक गुप्ता का घर छापेमारी करने पहुंची. घर बंद मिला. मृतका की सास चंचला देवी फरार थी. मामले में मृतका के भाई की शिकायत पर पति रौनक गुप्ता व चंचला देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने घर में बंद कुत्ते को परिजनों को ले जाने को कहा. इस संबंध में हरिहरपुर थानेदार राहुल कुमार झा ने बताया कि मामले में पुलिस साक्ष्य जुटा रही है. पुलिस पिस्टल सप्लायर, रौनक के घर में अवैध पिस्टल रखने के बारे में छानबीन कर रही है. पुलिस टीम सादे लिबास में पहुंची थी. रौनक के बड़े भाई के घर में मृतका के श्राद्धकर्म की प्रक्रिया चल रही है. मुखाग्नि बड़े भाई के पुत्र बेदू गुप्ता (05) ने दी थी.मुहल्ले के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं
: घटना के बाद हरिहरपुर पुलिस दो दिनों से हटियाटांड़ में गश्त लगा रही है. मुहल्ले के लोग पुलिस को कुछ भी बताने को तैयार नहीं है. घटना में पुलिस टेक्निकल सेल की मदद ले रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




