Dhanbad News:बीसीसीएल के डीटी ने किया सीवी एरिया का दौरा

Updated at : 30 Jan 2025 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News:बीसीसीएल के डीटी ने किया सीवी एरिया का दौरा

Dhanbad News:जमीन की समस्या को सुलझा कर प्रोजेक्ट विस्तारीकरण का दिया निर्देश.

विज्ञापन

फोटो है, 29 निरसा 6 में निरीक्षण करते डीटी व अन्य अधिकारी. Dhanbad News:जमीन की समस्या को सुलझा कर प्रोजेक्ट विस्तारीकरण का दिया निर्देश. Dhanbad News: बीसीसीएल के डीटी (प्रोजेक्ट एंड प्लानिंग) मनोज कुमार अग्रवाल ने बुधवार को सीवी एरिया का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने सीवी एरिया के अधिकारियों को वर्षों से लंबित जमीन समस्या को सुलझाकर कर प्रोजेक्ट विस्तार करने का निर्देश दिया. श्री अग्रवाल ने कहा कि अगर दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो कोई काम कठिन नहीं है. उन्होंने कहा कि सीवी एरिया में अकूत कोयले का भंडार है और कई नये प्रोजेक्ट बन सकते हैं. नये प्रोजेक्ट को बनाने के लिए बेहतर प्लानिंग की जरूरत है. इसके बाद उन्होंने दामागड़िया ओसीपी का निरीक्षण किया. क्षेत्रीय कार्यालय में जीएम शशिभूषण कुमार के साथ बैठक कर कई निर्देश दिये. इस दौरान इंटक के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र प्रसाद अंबष्ठ से मिले. उन्होंने कहा कि विस्थापितों को प्रावधान के तहत उचित मुआवजा मिले, तो बीसीसीएल उत्पादन में नंबर वन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola