दूरंतो एक्सप्रेस के कोच का बुरा हाल

Updated:
विज्ञापन

सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष की शिकायत पर दरवाजे की हुई मरम्मत

विज्ञापन

संवाददाता, धनबाद.

दूरंतो एक्सप्रेस के कोच का बुरा हाल हो गया है. बी-4 कोच के दरवाजे को तार से बांध कर रखा गया था. इससे कई यात्रियों को चोट पहुंची. बाद में यात्री की शिकायत पर रेलवे ने दरवाजे की मरम्मत की गयी. धनबाद सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी अपने परिवार के साथ 12260 नई दिल्ली-सियालदह दूरंतो में बी-4 नंबर कोच के 72 नंबर बर्थ पर सफर कर रहे थे. बर्थ के पास कोच के दरवाजे की छिटकनी टूटी हुई थी. दरवाजा उखड़ ना जाए इसलिए उसे तार से लटकाकर रखा गया था. बाहर से कोई भी दरवाजा खोलने के लिए धक्का देता वह सीधे 72 नंबर बर्थ पर बैठे यात्री से टकराता. छिटकिनी और नुकीले तार से श्री मुखर्जी को चोट भी लगी. उन्होंने इसकी शिकायत एक्स के माध्यम से रेलवे से की. कई अधिकारियों से भी बात की. इसके बाद टेक्निकल अधिकारियों के दल ने उनसे मुलाकात की और दरवाजे की मरम्मत करायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola