Dhanbad News : बस्ताकोला मुर्गी फार्म में प्लास्टिक बैग में बंधे दो जिंदा बम मिले

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : बस्ताकोला मुर्गी फार्म में प्लास्टिक बैग में बंधे दो जिंदा बम मिले

Dhanbad News : बस्ताकोला मुर्गी फार्म में प्लास्टिक बैग में बंधे दो जिंदा बम मिले

विज्ञापन

Dhanbad News : झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग बस्ताकोला मुर्गी फार्म के समीप मंगलवार को झाड़ियां के बीच प्लास्टिक बैग में बंधे दो जिंदा बम पुलिस ने जब्त किये. बताया जाता है कि स्थानीय युवक क्रिकेट खेलते हुए बॉल खोजने के लिए झाड़ियां में पहुंचे थे, तभी युवकों को प्लास्टिक बैग में बमनुमा संदिग्ध वस्तु दिखाई पड़ी थी. युवकों ने घटना की जानकारी मोहल्ला के लोगों को दी. देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गयी. भीड़ को देखकर मुख्य मार्ग से गुजर रहे टाइगर जवान मौके पर पहुंचे. उन्होंने झरिया थाना गश्ती दल को घटना की सूचना दी तो गश्ती दल ने पहुंच कर उसे जब्त किया. बमों को पानी से भरी एक बाल्टी में डालकर कर थाना ले जाया गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप है. लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा जगह-जगह नए साल में वाहन चेकिंग लगायी जा रही है, संभवत: उसके कारण अपराधी बमों को झाड़ी में छिपा कर भाग गये. वहीं पुलिस पूरे मामले पर तत्काल प्रतिक्रिया देने से बच रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola