ePaper

Dhanbad News: टुंडी में 13 पेटी अंग्रेजी शराब लदी ऑटो जब्त

Updated at : 31 May 2025 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: टुंडी में 13 पेटी अंग्रेजी शराब लदी ऑटो जब्त

Dhanbad News: गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई. ऑटो से गिरिडीह भेजी जा रही थी शराब

विज्ञापन

Dhanbad News: टुंडी पुलिस ने गुप्त सूचना पर कोलहर स्कूल के पास छापेमारी कर 13 पेटी अंग्रेजी शराब लदी एक ऑटो को जब्त किया है. इस संबंध में टुंडी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर उमाशंकर व अनि अखिलेश प्रसाद ने बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ऑटो से अंग्रेजी शराब टुंडी से गिरिडीह ले जायी जा रही है. पुलिस ने ऑटो को रोका, तो चालक ऑटो को खड़ा कर भाग गया. जांच के दौरान ऑटो से लगभग पच्चास हजार रुपये से अधिक की शराब जब्त की गयी. पुलिस जब्त ऑटो व शराब को थाना ले गयी. पेटियों में विभिन्न ब्रांड के 375 एमएल के बोतल थे. पुलिस अवैध शराब बेचने वाले गिरोह में शामिल लोगों की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola