Dhanbad News: दंपती का शव पहुंचते ही बागदाहा में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: दंपती का शव पहुंचते ही बागदाहा में मचा कोहराम

Dhanbad News: एक साथ निकली पति-पत्नी की अर्थी

विज्ञापन

Dhanbad News: नाइय नाइय इटा झुठा बात लागय। ओकर बिना हामेइ कैसेइअ रहब गो, आबे हामरा कोने पिअर दुलार करतो गो. हामर छट नुनू होसटिपले आहय हामे कैसे रहब घारे गो..”” बागदाहा के मंडप टोला में मां सरस्वती देवी (33) व पिता राजकुमार महतो (35) की एक साथ अर्थी उठते ही पुत्री परी कुमारी (14) उक्त मार्मिक बातें बोल कर रोने लगी. दाह संस्कार के लिए ले जाते शव के पीछे दौड़ पड़ी. इधर, बूढ़ी मां निरिया देवी संभाले नहीं संभल रही थी. भाई मनोज व भाभी भी बेहाल थे. राजकुमार की बूढ़ी सास कल्याणी देवी व श्वसुर शंकर महतो का भी बार-बार बेहोश हो जा रहे थे. हालात ऐसा हो गया कि पूरा बागदाहा रो पड़ा. हालात संभालने में बागदाहा मुखिया बाबूलाल महतो, पंसस धनंजय प्रसाद महतो, सामाजिक कार्यकर्ता हलधर महतो, शेखर महतो, झरी महतो लगे हुए थे. शवयात्रा में बस्ती के लगभग सभी लोग शामिल थे. काली मंडप से दोनों शवों को वाहन से तेलमच्चो ले जाया गया व दोनों की चिता अगल-बगल सजाकर दाह संस्कार किया गया.

सोमवार की रात बरवाअड्डा में हादसे में हो गयी थी मौत

सनद रहे कि विगत रात को बागदाहा मंडप टोला (शिव मंदिर टोला) के राजकुमार महतो अपने पत्नी सरस्वती देवी व पुत्र श्याम कुमार महतो बाइक से विवाह समारोह में शामिल होने टुंडी के फुलझर बरवा गये थे. मौसेरे साला का बहू भात खाकर लौटने के क्रम में बरवाअड्डा जीटी रोड काशीटांड़ के पास सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में दंपती की मौत हो गयी. पुत्र श्याम गंभीर रूप से घायल हो गया.

रिम्स में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है पुत्र श्याम

मृत दंपती के पुत्र श्याम (12) फिलहाल रांची रिम्स में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. वहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी जाती है। समाचार लिखे जाने तक उसे होश नहीं आया था. उसके सिर में काफी चोट है. रात में ही उसे रांची रेफर किया गया था.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola