Dhanbad News : सुबह से दोपहर तक तड़पता रहा मरीज, नौ घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : सुबह से दोपहर तक तड़पता रहा मरीज, नौ घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस

सड़क दुर्घटना में घायल को चिकित्सकों ने सुबह में रिम्स किया था रेफर, 108 पर कई बार फोन करने के बाद भी नहीं मिल रहा था संतोषजनक जवाब

विज्ञापन

समय पर एंबुलेंस के नहीं पहुंचने से गुरुवार को सड़क दुर्घटना में घायल एक मरीज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) की इमरजेंसी के एसआइसीयू में सुबह से दोपहर तक तड़पता रहा. बताया जाता है कि दो जून को बेकारबांध के समीप हुई ऑटो व कार की टक्कर में मनईटांड़ निवासी विनोद कुमार साव गंभीर रूप से घायल हो गये थे. उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आयी है. बुधवार की रात चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची के रिम्स रेफर कर दिया. गुरुवार सुबह लगभग पांच बजे परिजन उन्हें रिम्स लेकर जाने के लिए 108 एंबुलेंस के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर बुकिंग करायी. इसके बाद एंबुलेंस के इंतजार में सुबह से दोपहर हो गयी. इस बीच परिजन बार-बार 108 एंबुलेंस के कॉल सेंटर में फोन करते रहे, पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. दोपहर लगभग दो बजे एंबुलेंस पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola