ePaper

करम महोत्सव में दिखा झारखंडी संस्कृति का अद्भुत नजारा

Updated at : 14 Sep 2024 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
करम महोत्सव में दिखा झारखंडी संस्कृति का अद्भुत नजारा

Dhanbad News:राजगंज स्थित बागदाहा स्टेडियम में आयोजित करम महोत्सव के दौरान शुक्रवार को झारखंडी संस्कृति का अद्भुत नजारा दिखा.

विज्ञापन

बागदाहा स्टेडियम में करम महोत्सव में शामिल युवतियां. राजगंज स्थित बागदाहा स्टेडियम में आयोजित करम महोत्सव के दौरान शुक्रवार को झारखंडी संस्कृति का अद्भुत नजारा दिखा. महोत्सव की खासियत रही कि यहां करमैती बहनों ने उपवास रहकर मानव शृंखला बनाकर झारखंड के मुख्यमंत्री से राजगंज को प्रखंड बनाने की मांग को एकबार दुहराया. कार्यक्रम का नेतृत्व राजगंज को प्रखंड बनाओ अभियान की नेत्री जिप सदस्य वाणी देवी, आजसू पार्टी के धनबाद जिला कार्यकारी अध्यक्ष हलधर महतो ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ आजसू पार्टी जिला अध्यक्ष मंटू महतो, हलधर महतो व वाणी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वन विभाग के एसीएफ एके मंजुल उपस्थित थे. इस दौरान महोत्सव में भाग ले रहे धनबाद, राजगंज, बरवाअड्डा, कतरास, सिजुआ, तेतुलमारी, तोपचांची, गोमो, टुंडी, हरलाडीह, मनियाडीह, पीरटांड इत्यादि जगहों के करीब दो सौ सत्तर दलों के तीन हजार से अधिक करमैती बहनों ने करमा गीत व नृत्य प्रस्तुत किया. मांदर की थाप और करमैती बहनों की नृत्य से लग रहा था, मानो पूरी झारखंडी संस्कृति यहीं उतर आयी हो. समापन पर प्रतिभागी दलों को सम्मानित किया गया. समारोह में आजसू नेता मंटू महतो, हलधर महतो ने कहा कि आज झारखंडी पर्व, त्योहार, भाषा, संस्कृति को बचाने व इसके उत्थान के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैं. हलधर महतो ने कहा कि हमारी संस्कृति व भाषा से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जायेगी. वाणी देवी ने कहा कि करमैती बहनों ने राजगंज को प्रखंड बनाओ का मानव शृंखला बनाकर अपनी मांग को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री तक संदेश भेजा है. कार्यक्रम को सफल बनाने में पंसस धनंजय महतो, शेखर महतो, दिलीप रवानी, मनोज हांसदा, नुनाराम महतो, रामचंद्र महतो, रेवती रमन, दिलीप महतो, शोभाकांत महतो, पूर्णिमा देवी, खुशबू कुमारी, रीना शर्मा, अनुराधा कुमारी, गीता देवी, आशा देवी, बसंती देवी, राजु देवी, मीना देवी, तेजिया देवी, द्रोपदी देवी आदि सक्रिय थे.

खोरठा गीतों से बांधा समा

झारखंडी संस्कृति के जाने माने खोरठा गीत कलाकार रेवती महतो के गीतों से खूब समा बांधा. क्या बच्चे क्या बुढ़े सभी थिरकने पर विवश हो गये. राजगंज को प्रखंड बनाओ को लेकर ”””” बानाय हतय बानाय हतय, हामर राजगंज के प्रखंड बानाय हतय”””” , ””””जाय बाबु पोढ़े लाई, तोरे ऐतो काम”””” , ”””” करम खेले जाब दीदी, दादा आसाय लेगे रे”””” , ””””भादर मासे बाबा, बड़ी हुबेक हाउआ”””” जैसे करमा गीतों के शृंखला से माहौल देर रात तक बना रहा.

पहाड़पुर में करम व्रतियों ने मांगा 1932 का खतियान

पहाड़पुर में आयोजित करमा महोत्सव में हजारों करम व्रतियों ने मानव शृंखला बनाकर 1932 खतियान की मांग सरकार से की. झारखंड की पहचान 1932 का खतियान संबंधित कर्मा गीत नृत्य के माध्यम से झारखंडी संस्कृति का संदेश दिया. इस महोत्सव में एक सौ से अधिक अधिक दलों ने भाग लिया. सभी को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, जिला परिषद सदस्य लाला खान, पंचायत समिति अजीत महतो, झारखंड जनहित मोर्चा के माना पाठक, अधिवक्ता विदेश दां, विशाल महतो, संतोष महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola