एसएनएमएमसीएच में तीन विभागों के सभी बेड फुल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मेडिसिन, सर्जरी व ऑर्थों के बेड खाली नहीं रहने से बेड के लिए अन्य मरीजों को घंटों करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद.
शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने से मेडिसिन, ऑर्थो व सर्जरी विभाग के सभी बेड फुल हो चुके हैं. स्थिति यह है कि इन विभागों में भर्ती होने आये मरीजों को बेड खाली होने का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. जिले के सबसे बड़े अस्पताल एसएनएमएमसीएच में मेडिसिन विभाग के सभी 210 बेड के अलावा सर्जरी के 120 व ऑर्थों के 140 बेड मंगलवार से ही फुल हैं. मरीजों को बेड खाली होने का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. कुछ मरीजों की स्थिति गंभीर देख उन्हें दूसरे वार्ड में रखा गया है. अस्पताल के इन तीन विभागों के बेड फुल होने के कारण इमरजेंसी में मरीजों का दबाव बढ़ने से यहां व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गयी है. चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी व्यवस्था संभालने में जुटे हैं.कई मरीजों को दोपहर बाद मिला बेड :
बुधवार की सुबह विभिन्न बीमारियों से ग्रसित होकर इमरजेंसी पहुंचे मरीजों को दोपहर बाद बेड मिला. यहां सुबह से ही मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. ��मरजेंसी में सभी मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दिया गया, लेकिन बेड खाली नहीं होने के कारण उन्हें बरामदे में ही घंटों इंतजार करना पड़ा. दाेपहर बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों के डिस्चार्ज होने से बेड खाली होने पर इमरजेंसी पहुंचे मरीजों को शिफ्ट किया गया.वायरल फीवर के मरीजों से मेडिसिन विभाग में पहले से ही भरे हैं बेड:
वायरल फीवर के मरीजों से अस्पताल के मेडिसिन विभाग के सभी बेड पहले से ही फुल हैं. इनके अलावा ब्लड प्रेशर बढ़ने, दस्त, उल्टी आदि की समस्या लेकर भी मरीज पहुंच रहे हैं. विभाग के एचओडी डॉ यूके ओझा ने बताया कि इस मौसम में वायरल फीवर से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ जाती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










