Dhanbad News: आजसू ने आउटसोर्सिंग परियोजना का ठप कराया काम

Updated at : 04 Mar 2025 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: आजसू ने आउटसोर्सिंग परियोजना का ठप कराया काम

Dhanbad News: आउटसोर्सिंग प्रोजेक्ट से प्रदूषण फैलने से लोगों में आक्रोश

विज्ञापन

Dhanbad News: लोदना क्षेत्र के ईस्ट बरारी सेठ कोठी के समीप संचालित देवप्रभा आउटसोर्सिंग परियोजना से उड़ते धूलकण व प्रदूषण के विरोध में सोमवार को स्थानीय लोगों ने आजसू पार्टी के बैनरतले काम ठप करा दिया. आजसू के केंद्रीय सचिव वीरेंद्र निषाद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए परियोजना ने काम बंद करा दिया. इस दौरान करीब चार घंटे तक परियोजना में काम प्रभावित रहा. खनन कार्य बाधित करने की सूचना पाकर प्रबंधक एस रेड्डी मौके पर पहुंचे और आजसू नेता वीरेंद्र से वार्ता की. वार्ता में वीरेंद्र निषाद ने परियोजना का सीमांकन करा बाउंड्री वाल कराने, प्रदूषण रोकने का उपाय करने की मांग की. सड़कों पर नियमित जल छिड़काव कराने की मांग की. प्रबंधक श्री रेड्डी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल की जायेगी वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त हुआ. मौके पर संजय सिंह यादव, मुकेश सिंह, विकास सिंह, रमेश निषाद, पप्पू निषाद, रिशु सिंह, गौतम बाउरी, सूरज कुमार, प्रेम कुमार, मिंटू राय, शिबू बाउरी, वीके सिंह, कजरी बाउरी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola