बीवीएनएल का पैसा गबन मामले में एजेंसी ने जमा कराये 12.50 लाख रुपये
Updated at : 29 Jun 2024 1:54 AM (IST)
विज्ञापन

कंचनडीह सबस्टेशन के एटीपी संचालक ने किया था 25 लाख रुपये का गबन. यह राशि वह आइपीएल के सट्टा में पर हार गया.
विज्ञापन
धनबाद
. निरसा बिजली अनुमंडल क्षेत्र के मुगमा के कंचनडीह सबस्टेशन में एटीपी संचालक द्वारा जेबीवीएनएल के 25 लाख रुपये गबन मामले में आइडिया इंफिनिटी आइटी सॉल्यूशन कंपनी ने 12 लाख 50 हजार रुपये जेबीवीएनएल के खाते में जमा कराये हैं. एटीपी कर्मी द्वारा गबन की गयी शेष राशि का भुगतान कंपनी ने अगले माह करने का आश्वासन दिया है.क्या है मामला:
बता दें कि मुगमा के कंचनडीह सबस्टेशन में आइडिया इंफिनिटी आइटी सॉल्यूशन कंपनी के एटीपी संचालक विशाल कुमार महतो दो माह से एटीपी में जमा बिजली बिल का पूरा पैसा विभाग के बैंक खाते में जमा नहीं करा रहा था. वह कुछ रकम जमा कर शेष राशि अपने पास रख लेता था. दो माह में गबन की राशि लगभग 25 लाख रुपये हो गयी. पता चला कि विशाल यह राशि आइपीएल के सट्टा में पर हार गया. एरिया के सहायक विद्युत अभियंता व अकाउंटेंट द्वारा कैश लॉग बुक की जांच में लगभग 25 लाख रुपये की हेरफेर का पता चला था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




