बोकारो इलेवन को हरा कर आद्रा फाइनल में पहुंचा
Updated at : 01 Jun 2024 1:18 AM (IST)
विज्ञापन

द्वितीय अमिताभ चौधरी मेमोरियल महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
द्वितीय अमिताभ चौधरी मेमोरियल महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
चिरकुंडा.
कुमारधुबी कोलियरी मैदान में चल रहे द्वितीय अमिताभ चौधरी मेमोरियल महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गये सेमीफाइनल मैच में आद्रा क्रिकेट एकेडमी ने बोकारो 11 को हराकर फाइनल में पहुंचा. फाइनल मैच माही क्रिकेट क्लब कुमारधुबी और आद्रा क्रिकेट एकेडमी के बीच होगा. बारिश के कारण सेमीफाइनल का मैच 10 ओवर का खेला गया. टॉस जीतकर बोकारो की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में पांच विकेट पर 60 रन बनाया. भूमिका ने 24 रन बनाया. आद्रा की सिमरन ने दो व प्रियंका ने एक विकेट लिये. जवाबी पारी में आद्रा की टीम 6.5 ओवर में एक विकेट पर 65 रन बना कर मैच जीता और फाइनल में प्रवेश किया. बोकारो की प्रियंका ने 39 व भूमिका ने 24 रन बनाये. प्रियंका कुमारी ने एक विकेट लिया. आद्रा की प्रियंका सवैया को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. मौके पर वाणी मंदिर क्लब के वरीय सदस्य बापी बनर्जी, आद्रा रेल डिवीजन क्रिकेट सचिव अशोक यादव, प्रो दीपक सिंह, विश्वनाथ दास, संजीव मजूमदार, संजय यादव, कुंदन कुमार राज, भागीरथ रजवार, चंद्रशेखर सिंह, प्रभाकर विश्वकर्मा, रामजी यादव, संजीत यादव, मेघनाथ कुमार, विकास कुमार, अशोक यादव आदि थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




