Dhanbad News: साइट इंचार्ज को धमकी देने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 27 Mar 2026 1:25 AM
Dhanbad News: एएमपी कोलियरी में संचालित डेको आउटसोर्सिंग का मामला
Dhanbad News: बीसीसीएल बरोरा एरिया की एएमपी कोलियरी स्थित डेको आउटसोर्सिंग कंपनी पैच-बी में कार्यरत साइट इंचार्ज संदीप सिंह ने चिटाही निवासी अजय महतो के खिलाफ गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए बरोरा थाना में शिकायत की है. संदीप सिंह ने शिकायत में कहा है कि 24 मार्च की सुबह कोयला उत्पादन के दौरान अजय महतो द्वारा जबरन गलत स्थान से उत्पादन का दबाव बनाया. विरोध करने पर पीओ के मोबाइल से फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी. इस संबंध में बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार ने बताया कि शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है.
लगाये गये आरोप गलत : अजय महतो
इधर, आरोपी अजय महतो ने उनपर लगाये गये आरोपों को निराधार बताया है. उन्होंने कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










