बीबीएमकेयू में वर्ष 2025 के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी

Updated at : 29 Jan 2025 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
बीबीएमकेयू में वर्ष 2025 के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी

यूजी और पीजी की ऑड सेमेस्टर परीक्षाएं फरवरी व मार्च में तथा इवेन सेमेस्टर की परीक्षाएं जून व जुलाई में होगी. अगस्त व सितंबर में नया सत्र शुरू होगा.

विज्ञापन

धनबाद.

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने वर्ष 2025 का एकेडमिक कैलेंडर मंगलवार को जारी कर दिया है. इसमें विवि में संचालित सभी कोर्सेज के शैक्षणिक और परीक्षा कैलेंडर शामिल हैं. इस कैलेंडर के यूजी और पीजी के सभी सेमेस्टर के छात्रों को ऑड और इवेन सेमेस्टर के बीच क्लास के लिए तीन से चार माह का समय दिया गया है. यूजी पहले सेमेस्टर की परीक्षा मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो जायेगी. वहीं अप्रैल से दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू होंगी. जबकि दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा जुलाई में शुरू होगी. तीसरे सेमेस्टर की कक्षाएं अगस्त में शुरू होंगी. यूजी सेमेस्टर तीन (सत्र 2023-26/27) की परीक्षा मार्च के दूसरे सप्ताह में शुरू होगी. इस सत्र की चौथे सेमेस्टर की कक्षाएं अप्रैल से शुरू होंगी. इस सेमेस्टर की परीक्षा जुलाई में होगी. वहीं यूजी पांचवें सेमेस्टर (सत्र 2022 – 25/26) की परीक्षा फरवरी की चौथे सप्ताह से शुरू होगी. इस सत्र के छठे सेमेस्टर की कक्षाएं अप्रैल से शुरू होगी और परीक्षा जुलाई में होगी. यूजी का नया सत्र (2025-28/29) अगस्त में शुरू होगा.

इसी तरह पीजी पहले सेमेस्टर (सत्र 2024-26) की परीक्षा फरवरी के चौथे सप्ताह में होगी. इस सत्र की सेकेंड सेमेस्टर की कक्षाएं अप्रैल से शुरू होंगी. जबकि सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा अगस्त में होगी. पीजी तीसरे सेमेस्टर (सत्र 2023-25) की परीक्षा फरवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू होगी. मार्च में चौथे सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो जायेंगी. जबकि इस सेमेस्टर की परीक्षा जून में शुरू हाेगी. पीजी का नया सत्र (2025-27) सितंबर से शुरू होगा.

बीएड के पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं मार्च और अप्रैल में होगी. वहीं दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं अगस्त और सितंबर में होंगी. एमएड पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं मई में होंगी. दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं सितंबर में होंगी.

नर्सिंग और कानून (एलएलबी/बीए-एलएलबी) :

इन पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं जनवरी 2025 के अंतिम सप्ताह में शुरू होकर फरवरी 2025 में समाप्त होंगी. इन कोर्स के सत्र की शुरुआत जुलाई 2025 से होगी. वहीं एमबीबीएस सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा मार्च में होगी. थर्ड सेमेस्टर पार्ट वन और पार्ट टू की परीक्षाएं मई में निर्धारित है.

समय पर पूरा हो कोर्स

विवि प्रशासन ने इसके साथ ही सभी विभागाध्यक्षों, प्राचार्यों और छात्रों को इस कैलेंडर के अनुसार समय पर कक्षाएं और परीक्षाएं आयोजित करने का निर्देश दिया है. यह कैलेंडर विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola