Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों ने किया एबीओसीपी का 11 घंटे चक्का जाम

Updated at : 10 Mar 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों ने किया एबीओसीपी का 11 घंटे चक्का जाम

Dhanbad News: एचपीसी अनुशंसित वेतन भुगतान की मांग, मुख्यालय में हुई वार्ता

विज्ञापन

Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के केशरगढ़ एवं बेनीडीह मेन साइडिंग के सेलपिकर मजदूरों ने मंगलवार को एचपीसी अनुशंसित वेतन भुगतान की मांग को लेकर एबीओसीपी का करीब 11 घंटे चक्का जाम रखा. शाम में वार्ता के बाद मजदूर माने. इस दौरान मजदूरों ने जमकर प्रबंधन और ट्रांसपोर्टर के खिलाफ नारेबाजी की. आंदोलन के कारण कोयले की ट्रांसपोर्टिंग और रैक लोडिंग बाधित रही. यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) के बैनर तले मजदूर आंदोलन में शामिल हुए. मजदूरों का कहना है कि उचित सुविधाएं और निर्धारित मजदूरी नहीं दी जा रही है. आंदोलन सुबह छह से शाम छह बजे तक चला.

वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त

आंदोलन के बाद प्रबंधन ने मजदूरों से वार्ता कर जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन मजदूर अपनी मांगों पर अड़े रहे. इसके कारण वार्ता विफल रही. शाम में बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया के साथ यूकोवयू पदाधिकारी व मजदूरों की वार्ता हुई. वार्ता बरोरा जीएम केके सिंह एवं ब्लॉक दो के जीएम कुमार रंजीव भी शामिल थे. इस दौरान सेलपिकर मजदूरों का लंबित वेतन भुगतान 10 दिनों में निष्पादित करने, भविष्य निधि से संबंधित मामलों का मुख्यालय स्तर से नियमित फॉलोअप कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के अलावा कोल इंडिया को प्रेषित नोटशीट पर आवश्यक कार्यवाही के लिए मुख्यालय स्तर से फॉलो-अप करने पर सहमति बनी. सौहार्दपूर्ण वार्ता के बाद मजदूरों ने आंदोलन स्थगित कर दिया. आंदोलन में देवानंद चौहान, संजय महथा, सुबोध गोप, भूषण महतो, रविलाल महतो, जीतू कोचर, नागेश्वर रविदास, मनोज चौहान, रामदास कुम्हार, राजू रंजन चक्रवती, दारा रवानी, भजन रवानी, पिंकी देवी, फूलमती देवी, उर्मिला देवी, कलावती देवी, शांति देवी, सुमित्रा देवी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola