Dhanbad News: संडे कटौती के खिलाफ एबीजी-न्यू आकाशकिनारी कोलियरी में कार्य बहिष्कार

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: आंदोलन से दोनों कोलियरी बाधित से उत्पादन

विज्ञापन

Dhanbad News: संडे कटौती के विरोध में बीसीसीएल की एबीजी तथा न्यू आकाशकिनारी कोलियरी के मजदूरों ने संयुक्त रूप से रविवार को कार्य बहिष्कार किया. इससे दोनों कोलियरी में उत्पादन बाधित रहा. एबीजी कोलियरी में प्रबंधन के साथ वार्ता हुई. प्रबंधन ने प्रत्येक पॉली में चार शॉवेल ऑपरेटर को संडे कार्य देने पर सहमति जतायी. मजदूरो ने कहा कि इस सप्ताह से कार्य चालू कर दिया गया है. वार्ता में प्रभारी पीओ भोला भंडारी, रवि वर्मा, राकेश कुमार, संघ नेता गजेंद्र कुमार, गुल्लू प्रसाद, सुकर महतो, संजय कुमार, संजय कुमार राम आदि थे. इधर न्यू आकाशकिनारी कोलियरी में समाचार लिखे जाने तक आंदोलन जारी था. इससे उत्पादन कार्य प्रभावित है. आंदोलन में चंद्रिका प्रसाद सिंह, सुदय सिंह, संजय कुमार, नुनुमणि सिंह, चंद्रशेखर महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola