Dhanbad News : हथियार के साथ पकड़ाया रेलकर्मी का पुत्र भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : हथियार के साथ पकड़ाया रेलकर्मी का पुत्र भेजा गया जेल

दो साथियों की तलाश में छापेमारी जारी, कोलकाता में ठेकेदारी करता है अक्षय

विज्ञापन

बैंकमोड़ पुलिस ने शनिवार की सुबह तिवारी गली में छापेमारी कर हिल कॉलोनी निवासी युवक अक्षय कुमार यादव को एक देसी ऑटोमेटिक पिस्टल और दो गोली के साथ गिरफ्तार किया. उसके पास से कार ( जेएच 10सीडब्लू-0028) को भी जब्त किया गया है. पुलिस ने रविवार को अक्षय को जेल भेज दिया. उसके दो साथियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तिवारी गली में कोई घटना को अंजाम देने वाला है. टीम बनाकर वहां छापेमारी की गयी. इस दौरान अक्षय हथियार और दो गोली के साथ पकड़ा गया. उसके दो साथी तिवारी गली निवासी सुनील तिवारी के पुत्र करण तिवारी और केंदुआडीह थाना क्षेत्र के कुसुंडा स्टेशन रोड गोधर निवासी विभाष रॉय के पुत्र विशाल राय भागने में सफल रहे है. अक्षय ने बताया कि कार विशाल राॅय की है. अक्षय ने कोलकाता में रहकर ठेकेदारी करता है. उसके पिता धीरेंद्र यादव रेलवे में नौकरी करते हैं. कुछ दिन पहले ही अक्षय आया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola