Dhanbad News: घरेलू विवाद में युवक ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: घरेलू विवाद में युवक ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

Dhanbad News: अस्पताल में युवक की स्थिति बनी हुई है गंभीर

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद.

घरेलू विवाद में जहर खाने के बाद बुधवार को धैया के अंकित कुमार(36) को गंभीर स्थिति में एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. उसे अस्पताल लेकर पहुंचे परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से अंकित किसी बात को लेकर डिप्रेशन में है. बुधवार की सुबह उसका विवाद परिजनों के साथ हुआ. इसके बाद वह घर से बाहर निकल गया. कुछ देर बाद वापस लौटा और अपने कमरे में चला गया. काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजन उसके कमरे गये तो देखा की वह बेड पर बेसुध पड़ा है. इसके बाद परिजन उसे तत्काल एसएनएमएमसीएच लेकर पहुंचे और भर्ती कराया. चिकित्सकों के अनुसार अंकित की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola