Dhanbad News: तेज रफ्तार कार बाथरूम में घुसी, युवती घायल

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: तेज रफ्तार कार बाथरूम में घुसी, युवती घायल

Dhanbad News: भौंरा ओपी क्षेत्र की पुरानाडीह बस्ती के पास हुई घटना

विज्ञापन

Dhanbad News: भौंरा ओपी क्षेत्र के भौंरा-जामाडोबा मार्ग पर पुरनाडीह बस्ती तालाब के समीप रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार (जेएच 10 बीपी- 4916) अनियंत्रित होकर कुआं के पास बने स्नान घर में घुस गयी. इससे वहां स्नान कर रही एक युवती घायल हो गयीं. संयोग अच्छा था कि कार स्नान घर की दीवार को तोड़ते हुए खेत में पलट गयी. लोगों का कहना था कि कार की स्पीड इतनी अधिक थी कि स्न्नान घर की दीवार से टकराने के बाद खेत में चली गयी. इस दौरान तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे. तब तक कार चालक व उसके फरार हो गये. लोगों ने बताया कि एक युवक को कार की ड्राइविंग सिखायी जा रही थी. इस दौरान युवक ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पैर रख दिया. इसके कारण यह घटना घटी. सूचना मिलते ही भौंरा पुलिस पहुंची. लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार जब्त कर ली है.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola