Dhanbad News : एसएनएमएमसीएच के न्यूरो विभाग में पहली बार हेड इंजुरी से ग्रसित मरीज का हुआ सफल ऑपरेशन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : एसएनएमएमसीएच के न्यूरो विभाग में पहली बार हेड इंजुरी से ग्रसित मरीज का हुआ सफल ऑपरेशन

मरीज के सिर में चोट लगने से जम गया था खून का थक्का, प्राचार्य व अधीक्षक के सहयोग से न्यूरो सर्जन डॉ राजेश कुमार सिंह ने किया था ऑपरेशन

विज्ञापन

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के न्यूरो विभाग में पहली बार गंभीर हेड इंजुरी से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया. सड़क दुर्घटना में जामताड़ा के रहने वाले मरीज 40 वर्षीय राजेंद्र हांसदा को सिर में गंभीर चोट आयी थी. चोट लगने की वजह से उनके सिर में रक्त जमा हो गया था. छह मई को उसे सदर अस्पताल जामताड़ा से रेफर कर एसएनएमएमसीएच लाया गया. वह बेहोशी की हालत में था. प्राचार्य डॉ एसके चौरसिया व अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया ने इस केस को चुनौती के रूप में लिया. उन्होंने न्यूरो सर्जन डॉ राजेश कुमार सिंह को मरीज का इलाज करने का निर्देश दिया. डॉ राजेश ने विभिन्न जांच के बाद शुक्रवार को सुपर स्पेशियलिटी में ऑपरेशन किया. एनेस्थीसिया के डॉ पीयूष के सहयाेग से ऑपरेशन शुरू हुआ. लगभग तीन घंटे चले ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में सुधार है.

ऑपरेशन में पहली बार सुपर स्पेशियलिटी की मशीनों का हुआ इस्तेमाल :

ऑपरेशन में पहली बार सुपर स्पेशियलिटी के लिए आयी मशीनों का इस्तेमाल किया गया. प्राचार्य डॉ एसके चौरसिया व अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया के निर्देश पर सुपर स्पेशियलिटी के नोडल पदाधिकारी डॉ रवि भूषण ने ऑपरेशन की सारी तैयारी की. ऑपरेशन से पूर्व मशीनों को इंस्टॉल किया गया. मशीनों की ट्रायल के बाद मरीज के सिर का खोलकर ऑपरेशन किया गया.

एसएनएमएमसीएच में न्यूरों सर्जरी शुरू होना बड़ी उपलब्धि :

इस संबंध में एसएनएमएमसीएच के प्राचार्य डॉ एसके चौरसिया व अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया ने बताया कि स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के प्रोत्साहन की वजह से ही सुपर स्पेशियलिटी में ओपीडी सेवा की शुरुआत हो पायी है. यह धनबाद के लिए बड़ी उपलब्धि है. वर्तमान में छह विशेषज्ञ विभागों की ओपीडी का संचालन सफलता पूर्वक हो रहा है. सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग व मशीनें मिलने से न्यूरो से संबंधित जटिल सर्जरी को सफलता पूर्वक किया गया. कहा कि आने वाले समय में न्यूरो विभाग समेत अन्य विभागों में भी विभिन्न बीमारी से ग्रसित मरीजों के सर्जरी की योजना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola