Dhanbad News: स्टेशन से गया पुल अंडरपास के दूसरे छोर तक बनेगा नया नाला

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: उपायुक्त व एसएसपी ने गया पुल अंडरपास का निरीक्षण किया

विज्ञापन

Dhanbad News: उपायुक्त व एसएसपी ने गया पुल अंडरपास का निरीक्षण किया

गया पुल का निरीक्षण करते डीसी, एसएसपी व अन्य.

Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने गुरुवार को वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के साथ गया पुल अंडरपास का निरीक्षण किया. उन्होंने श्रमिक चौक से गया पुल अंडरपास तक, अंडर पास से नया बाजार की ओर जाने वाले मार्ग तथा श्रमिक चौक से स्टेशन रोड मार्ग का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा को देखते हुए प्रथम चरण में अंडरपास में पेवर ब्लॉक बिछाये गये हैं. इसके कारण वाहनों का आवागमन सरल हुआ है. लोगों को जाम से मुक्ति मिली है. अभी और कार्य बाकी है, परंतु लगातार हो रही बारिश से इसमें बाधा आ रही है. बारिश के रुकते ही अंडरपास के प्रवेश एवं निकास को और बेहतर बनाया जायेगा.

ऑटो रिक्शा पार्किंग के लिए अलग लेन निर्धारित

पुलिस ने ऑटो रिक्शा पार्किंग के लिए अलग लेन निर्धारित किया है. इसके कारण यातायात सरल हुआ है. उन्होंने कहा कि अंडरपास में आसपास के नाले से पानी का रिसाव हो रहा है. इसके लिए स्टेशन से गया पुल अंडरपास के दूसरे छोर तक नया नाला बनाया जायेगा. पानी का रिसाव बंद होने पर डामर का रोड बनाया जायेगा. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद, डीएसपी ट्रैफिक अरविंद कुमार सिंह के अलावा पूर्व मध्य रेलवे के पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola