Dhanbad News : मानसिक रोगी ने एसएनएमएमसीएच में आरक्षी चौकी में की तोड़फोड़, हवलदार को किया घायल

Updated at : 07 Mar 2025 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : मानसिक रोगी ने एसएनएमएमसीएच में आरक्षी चौकी में की तोड़फोड़, हवलदार को किया घायल

घटना की सूचना पर गुरुवार को अस्पताल प्रबंधक ने आरक्षी चौकी में जांच की. क्षतिग्रस्त खिड़की की जल्द मरम्मति कराने की बात कही.

विज्ञापन

एसएनएमएमसीएच में इलाजरत मानसिक रोगी ने बुधवार की रात इमरजेंसी के समीप बने आरक्षी चौकी में घुसकर तोड़फोड़ की. उसने खिड़की का शीशा तोड़ दिया. आरक्षी चौकी में आराम कर रहे हवलदार को भी जख्मी कर दिया. बाद में वह फरार हो गया. एसएनएमएमसीएच के स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार दो दिन पूर्व ही बलियापुर के रहने वाले मानसिक रोगी को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच के मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया था. बुधवार की रात लगभग 12 बजे वह अपने बेड से उठा और इमरजेंसी के रास्ते आरक्षी चौकी में घुस गया. उसने अंदर जाकर आरक्षी चौकी के मुख्य दरवाजे को बंद कर लिया और खिड़की के कांच को तोड़ने लगा. आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रहा हवालदार जाग गया. उसने उसे रोकने का प्रयास किया. इसी बीच मानसिक रोगी ने उसपर वार करते हुए भाग गया. इस घटना में हवलदार के सिर पर चोट लगी है. घटना की सूचना पर गुरुवार को अस्पताल प्रबंधक ने आरक्षी चौकी में जांच की. क्षतिग्रस्त खिड़की की जल्द मरम्मति कराने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola