नावाडीह से भक्तों का जत्था वैष्णो देवी के लिए रवाना
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

अयोध्या, मथुरा, हरिद्वार होते हुए भक्तों का जत्था माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचेगा
विज्ञापन
धनबाद.
नावाडीह स्थित सर्वे ऑफिस से सोमवार को माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए बस से भक्तों का जत्था रवाना हुआ. अयोध्या, मथुरा, हरिद्वार होते हुए भक्तों का जत्था माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचेगा. सोमवार को नावाडीह ग्राम पंचायत के मुखिया तपन ने नारियल फाेड़ कर एसी बस को रवाना किया. इस यात्रा का आयोजन रामेश्वर चौहान की ओर से किया गया है.मौनी मइया को लाने कल जायेंगे लोग :
राम मंदिर बनाने के लिए 30 सालों तक मौन धारण करने वाली मथुरा नगर बलियापुर रोड कोयलांचल की मौनी मइया जनवरी से ही अयोध्या में निवास कर रही हैं. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय मौनी मइया सरस्वती अग्रवाल को राम मंदिर अयोध्या से विशेष आमंत्रण भेजा गया था. मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन संध्या में इन्होंने राम लला के चरणों में सीता राम सीता राम कह कर अपना मौन खोला था. तब से अयोध्या में ही वह रह रहीं हैं. इनके छोटे बेटे हरि राम अग्रवाल ने बताया कि 29 मई को रात्रि में लुधियाना एक्सप्रेस से कोयलांचल से सैकड़ों लोग उन्हें लाने के लिए अयोध्या के लिए प्रस्थान कर रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










