नीरज हत्याकांड : शूटर अमन सिंह मिर्जापुर से गिरफ्तार, बच्चा सिंह ने गृहमंत्री राजनाथ से की मुलाकात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2017 3:23 PM
धनबाद/ मिर्जापुर: पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड का प्रमुख शूटर अमन सिंह को उसके सहयोगी अभिनव के साथ यूपी एसटीएफ ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. दोनों की गिरफ्तारी मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र से हुई है. यूपी एसटीएफ की सूचना पर धनबाद पुलिस की टीम मिर्जापुर पहुंची.ज्ञात हो कि गिरफ्तार शूटर […]
धनबाद/ मिर्जापुर: पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड का प्रमुख शूटर अमन सिंह को उसके सहयोगी अभिनव के साथ यूपी एसटीएफ ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. दोनों की गिरफ्तारी मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र से हुई है. यूपी एसटीएफ की सूचना पर धनबाद पुलिस की टीम मिर्जापुर पहुंची.ज्ञात हो कि गिरफ्तार शूटर अमन सिंह से पूछताछ के बाद पुलिस पंकज व संतोष तक पहुंचना चाह रही है,जिनकी इस हत्याकांड में पुलिस महत्वपूर्ण भूमिका मान रही है. उधर नीरज सिंह के चाचाबच्चा सिंह व भाई अभिषेक सिंह ने दिल्ली में गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकातकर सीबीआइ जांच की मांग की है. उनके साथ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय भी मौजूद थे.प्राप्त जानकारी के अनुसार, गृहमंत्री ने उन्हें इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया है.
धनबाद : पूर्व उपमहापौर व कांग्रेस नेता नीरज सिंह की गोली मारकर हत्या
शूटर अमन पर है पत्रकार की हत्या का है आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










