12.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

भाजपा का विकास पर्व आज से

धनबाद. राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर 22 दिसंबर से विधान सभा वार विकास पर्व मनाया जायेगा. 25 दिसंबर को जिला मुख्यालय में जिलास्तरीय विकास पर्व का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी देते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय झा ने बताया कि 22 दिसंबर को सिंदरी और बाघमारा विधान सभा में स्थानीय […]

धनबाद. राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर 22 दिसंबर से विधान सभा वार विकास पर्व मनाया जायेगा. 25 दिसंबर को जिला मुख्यालय में जिलास्तरीय विकास पर्व का आयोजन किया जायेगा.

यह जानकारी देते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय झा ने बताया कि 22 दिसंबर को सिंदरी और बाघमारा विधान सभा में स्थानीय विधायक विकास पर्व में शिरकत करेंगे. जबकि 23 दिसंबर को निरसा, टुंडी, झरिया एवं धनबाद विधान सभा क्षेत्र में विकास पर्व का अायोजन किया जायेगा. निरसा में भाजपा के विधायक नहीं हैं तो वहां राज्य के मंत्री अमर बाउरी एवं टुंडी में गांडेय के विधायक जय प्रकाश वर्मा भाग लेंगे. धनबाद, झरिया में स्थानीय विधायक रहेंगे.

25 दिसंबर को जिला स्तरीय विकास पर्व में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह एवं चतरा के सांसद सुनील सिंह भाग लेंगे. दोनों हेलीकॉप्टर से यहां आयेंगे. विकास पर्व में सरकार के दो साल की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया जायेगा. जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी ने बताया कि जिला स्तरीय विकास पर्व का आयोजन जगजीवन नगर पार्क में होगा.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel