Dhanbad News: सदर अस्पताल में एलएफटी, लिपिड प्रोफाइल सहित 80 तरह की जांच सेवा शुरू

Updated at : 16 Mar 2026 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: सदर अस्पताल में एलएफटी, लिपिड प्रोफाइल सहित 80 तरह की जांच सेवा शुरू

गर्भवती, सरकारी कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक, सेना आदि के लिए जांच सेवा है नि:शुल्क, बाकी के लिए न्यूनतम शुल्क.

विज्ञापन

सदर अस्पताल के पैथोलॉजी में अब आम लोगों के लिए हेमेटोलॉजी, लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी), किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी), बायोकेमिस्ट्री, लिपिड प्रोफाइल, माइक्रो बायोलॉजी समेत 80 तरह की जांच की सेवा शुरू कर दी गयी है. इसके लिए मरीज को न्यूनतम राशि का भुगतान करना होगा, जो निजी क्लीनिकों से कम होगा. पैथोलॉजी विभाग के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल आने वाले मरीजों को विभिन्न जांच की सुविधा प्रदान करने के लिए आधुनिक उपकरण, लेबोरेट्री व मशीनें उपलब्ध हैं. बताया कि हेमेटोलॉजी के तहत सीबीसी, हीमोग्लोबिन, आरबीसी, टीएलसी, डीएलसी, इएसआर, प्लेटलेट्स, हीमेटोक्रिट, सिकल सेल एनीमिया, ब्लीडिंग टाइम, क्लॉटिंग टाइम, ब्लड ग्रुप, आरएच फैक्टर, क्रॉस मैचिंग के टेस्ट किये जा रहे हैं. वहीं बायोकेमिस्ट्री के तहत लिवर फंक्शन टेस्ट में बिलीरुबिन (टोटल), बिलीरुबिन (डायरेक्ट), एसएसटी (एसजीओटी), एएलटी (एसजीपीटी), टोटल प्रोटीन, एल्ब्यूमिन, ग्लोबुलिन, एल्कलाइन फॉस्फेटेस, जीजीटी के अलावा किडनी फंक्शन टेस्ट में क्रिएटिनिन, यूरिया, यूरिक एसिड, सोडियम, पोटैशियम, क्लोराइड का टेस्ट किया जा रहा है, जबकि लिपिड प्रोफ़ाइल में कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड, एचडीएल, एलडीएल, वीएलडीएल व अन्य टेस्ट उपलब्ध हैं. साथ में ब्लड ग्लूकोज-एफ, ब्लड ग्लूकोज-पीपी, ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट, टी3, टी4, टीएसएच, कैल्शियम, विटामिन डी3, इलेक्ट्रोलाइट्स, प्रोलैक्टिन, एमाइलेज, लाइपेस, फॉस्फोरस, टोटल आयरन, माइक्रो प्रोटीन, सीआरपी समेत अन्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध हैं.

माइक्रोबायोलॉजी में इन जांच की सेवा उपलब्ध

इसके अलावा माइक्रोबायोलॉजी में यूपीटी प्रेग्नेंसी टेस्ट, पेशाब की नियमित जांच, एचआइवी, एचसीवी, वीडीआरएल, मलेरिया (आरटी), फाइलेरिया, डेंगू (आरटी), चिकनगुनिया (आरटी), कोविड-19, टीबी, मलेरिया (माइक्रोस्कोपी), डेंगू (एलिसा), चिकनगुनिया (एलिसा), टी3 (एलिसा) सहित अन्य 80 तरह के टेस्ट उपलब्ध हैं. डॉ राकेश ने बताया कि अब मरीजों को बाहर जाकर टेस्ट करने की जरूरत नहीं है. एक छत के नीचे बहुत ही न्यूनतम शुल्क पर वे टेस्ट करा सकेंगे, जबकि गर्भवती महिला, सरकारी कर्मचारी, एमएनसीयू, आयुष्मान भारत योजना, वरिष्ठ नागरिक, सेना के लिए सभी टेस्ट निशुल्क हैं.

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola