14.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

जेएनयू प्रकरण. जगह-जगह भाजपाइयों ने किया विरोध

राहुल गांधी का पुतला फूंका भारत स्वाभिमान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जारी रखा है. जेएनयू प्रकरण में शुक्रवार को भी कई जगह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका गया. नेताओं ने कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा. धनबाद : भारत स्वाभिमान सप्ताह के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बैंकमोड़ स्थित […]

राहुल गांधी का पुतला फूंका

भारत स्वाभिमान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जारी रखा है. जेएनयू प्रकरण में शुक्रवार को भी कई जगह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका गया. नेताओं ने कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा.
धनबाद : भारत स्वाभिमान सप्ताह के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बैंकमोड़ स्थित जेपी चौक पर राहुल गांधी का पुतला जलाया. नेतृत्व बैंकमोड़ मंडल अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह अल्मानी ने किया. मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह और सांसद प्रतिनिधि नितिन भट्ट भी मौजूद थे. कार्यक्रम में शिवेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव वर्मा, शंकर तिवारी, सन्नी रवानी, संजय गोस्वामी, पिंटू कुमार, चुन्ना सिंह, नागेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सोनकर, संतोष सोनकर, सुनील कुमार, मुन्ना खान, बबलू फरीदी, प्रदीप कुमार, संजय गोस्वामी मौजूद थे.
कतरास. भाजपा कतरास, लोयाबाद व महुदा मंडल ने पुतला फूंका. कतरास थाना चौक पर भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कार्यक्रम की अगुवाई की. मौके पर विनय सिंह, प्रिंस शर्मा, अमित भगत, सुदाम गिरि,पंकज सिन्हा, सुरेश महतो, पप्पू सिंह, श्याम गुप्ता, विजय सिन्हा, सुदामा पासवान, राजू साव, संजय साव, धर्मेंद्र गुप्ता, राखी अग्रवाल, मंजर आलम, इंजमाम आलम, मुन्ना खान, पिंटू गुप्ता आदि शामिल थे.
महुदा. महुदा मंडल ने बिनोद बिहारी चौक पर पुतला दहन किया. मौके पर मंडल अध्यक्ष धनेश्वर महतो, सांसद प्रतिनिधि रामप्रसाद महतो, निरंजन गुप्ता, मटुक मिश्रा, डॉ सेवा प्रसाद, शेखर सिंह, दीपक सिंह, सुंदरलाल महतो, मंटू रवानी, दिलीप महतो, सूरज महतो आदि उपस्थित थे.
लोयाबाद. लोयाबाद मंडल में पुतला दहन का नेतृत्व पप्पू सिंह ने किया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय, मनोज चौहान, पप्पू सोनी, अजय कुमार, मुन्ना कुमार पाठक, राजन चौधरी, रामाकांत गुप्ता, प्रदीप निषाद, किशोरी चौहान, सपन सिन्हा, दीपक सिंह, दिग्विजय सिंह, चंद्रभान प्रसाद, विजय श्रीवास्तव, श्यामसुंदर सिंह, राजनारायण राणा आदि थे.
झरिया. मेन रोड स्थित देशबंधु सिनेमा घर के पास भाजपा झरिया नगर के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया. इससे पूर्व चिल्ड्रेन पार्क झरिया से कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और नुक्कड़ सभा की. मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, हरीश जोशी, राजकुमार अग्रवाल, दिलीप भारती, शैलेश सिंह, विष्णु त्रिपाठी, सत्यदेव सिंह आदि थे.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel