धनबाद : पढ़िए रेलवे स्टेशन पर क्यों मची अफरा-तफरी

Updated at : 01 Nov 2015 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : पढ़िए रेलवे स्टेशन पर क्यों मची अफरा-तफरी

धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन में उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब लूप लाइन में खड़ी एक मालगाड़ी के डिब्बे में आग लग गयी. सबसे परेशान करने वाली बात यह थी कि उस मालगाड़ी में कोयला लदा हुआ था. आग लगने की खबर सुनते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आया. हालांकि कुछ देर तक रेल […]

विज्ञापन

धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन में उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब लूप लाइन में खड़ी एक मालगाड़ी के डिब्बे में आग लग गयी. सबसे परेशान करने वाली बात यह थी कि उस मालगाड़ी में कोयला लदा हुआ था. आग लगने की खबर सुनते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आया. हालांकि कुछ देर तक रेल प्रशासन के अधिकारियों को समझ में ही नहीं आया कि आखिर क्या करें. क्योंकि उस समय प्लेटफार्म पर ज्यादा भीड़ थी और आसपास कई गाड़ियां खड़ी थी. जिससे आग फैलने का खतरा था. प्लेटफार्म पर पानी ना होने की वजह से आग बुझाने में काफी दिक्कत आ रही थी.

कोई दूसरा रास्ता ना देख रेलवे कर्मचारियों ने किसी तरह डिब्बे को बाकी ट्रेन से अलग कर दिया. हालांकि फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर किसी तरह से काबू पा लिया. जिससे किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola